{"_id":"5e692aae8ebc3ec988301859","slug":"holi-festival-celebrated-with-great-pomp-bijnor-news-mrt473129614","type":"story","status":"publish","title_hn":"धूमधाम से मनाया गया होली पर्व","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
धूमधाम से मनाया गया होली पर्व
विज्ञापन
चांदपुर में दुल्हैंडी पर होली के रंग के जलूस में मस्ती करते युवा।
- फोटो : BIJNOR
धूमधाम से मनाया गया होली पर्व
बिजनौर, अफजलगढ/रेहड़/कासमपुरगढ़ी/शेरकोट/चंदक। जिले भर में होली पर्व हर्षोल्लास से मनाया गया। नगरों और ग्रामीण क्षेत्रों में परंपरागत ढंग से होली के जुलूस निकाले गए। हुलियारों ने एक दूसरे पर जमकर रंग और गुलाल लगाया। डीजे पर होली के गीत बजाकर जमकर थिरके।
अफजलगढ़ नगर सहित क्षेत्र में होली का जुलूस निकाला गया। मंगलवार को सुबह से ही होली की मस्ती शुरू हो गई। हुलियारों ने एक-दूसरे पर रंग गुलाल लगाया। डीजे पर होली के गीतों पर जमकर डांस किया। दोपहर बाद बैंडबाजे और ढोल के साथ नगर में होली का जुलूस निकाला गया। जुलुस नगर के मोहल्ला चिरंजीलाल से प्रारंभ होकर किला, गौहर अली खां, होली चौक, मेन बाजार, सब्जी मंडी, बस स्टैंड तथा कोतवाली से होते हुए वापस होली चौक पर पहुंचकर संपन्न हुआ। चेयरपर्सन पति सलीम अंसारी ने सभासदों के साथ हिंदू समाज के लोगों को घर-घर जाकर होली की शुभकामनाएं दी। उन्होंने कहा कि हवाओं में नफरत का कितना भी जहर घुल जाए, लेकिन समाज में नफरत का जहर घुलने नही देंगे। उनके साथ वसीम अंसारी, अनिल विश्नोई, कासिम अंसारी, अफजाल अंसारी, कलवा कुरेशी, शेख यासिर मौजूद रहे।
गांव आलमपुर गांवड़ी सहित कई गांवों में पुरानी परंपरा के अनुसार पुरुषों ने नारी के वेश में घर-घर जाकर नृत्य और हुड़दंग किया।
रेहड़, कासमपुरगढ़ी तथा समीप के अन्य गांवों में सोमवार रात होलिका दहन के बाद मां दुर्गा का जुलूस निकाला गया। जुलूस में हिंदुओं के साथ मुस्लिम समुदाय के लोगों ने भी करतब दिखाए। थानाध्यक्ष संजय कुमार यादव ने अखाड़ों के उस्ताद सलीम अंसारी, महेंद्र तोमर तथा होरी सिंह तोमर को पगड़ी पहनाकर सम्मानित किया। जुलूस में पंडित अशोक कुमार शर्मा, रचित भारद्वाज, विशनपाल सिंह, चेतराम तोमर शामिल रहे।
विज्ञापन
शेरकोट में मंगलवार सुबह दस बजे भाजपा नेता शरद चंद शर्मा ने मुख्य बाजार स्थित अली मस्जिद चौक से फीता काटकर रंग जुलूस का शुभारंभ किया। जुलूस परंपरागत मार्गो से घूमने के बाद मोहल्ला फतेहनगर में पहुंच कर संपन्न हुआ। हुलियारों ने जुलूस में जमकर रंग गुलाल उड़ाया और डीजे पर डांस किया। जुलूस में नरेंद्र प्रताप यादव, सतीश चौहान, शशिकांत शर्मा, राजवीर गहलोत, अमिष रस्तोगी, प्रदीप यादव आदि का मुख्य सहयोग रहा।
चंदक क्षेत्र के गांव बुडगरा में हवन किया गया एवं जुलूस निकाला। वयोवृद्ध लल्लू सिंह (92) बताते है कि परंपरा के मुताबिक सभी ग्रामीण स्वर्गीय कुंवर महीपाल सिंह के आवास पर एकत्र होकर सामूहिक हवन करते हैं। हवन के बाद गांव में जलूस निकलना निकाला जाता है।
आर्युवेदाचार्य डा. लोकेंद्र सिंह ने बताया कि इन दिनों के मौसम में चेचक, खसरा आदि रोगों का वायरस सक्रिय होता है। यज्ञ के धुएं से वायरस मर जाता है। ग्राम प्रधान ललिता चौहान होली के हवन जुलूस को भाई चारा एवं आपसी सौहार्द की मिसाल मानती हैं।
गांव खानपुर माधो उर्फ तिमरपुर में भाजपा के जिला सह मीडिया प्रभारी विक्रांत चौधरी के आवास पर होली मिलन कार्यक्रम का आयोजन किया गया। नवनियुक्त मंडल अध्यक्ष राजीव राजपूत, पूर्व जिलामंत्री जितेंद्र राजपूत, पूर्व मंडल अध्यक्ष मनोज, मंडल उपाध्यक्ष भोला राजपूत, बूथ अध्यक्ष उदित राजपूत एवं वीरेंद्र सैनी का भी स्वागत किया गया। कार्यक्रम में वीरेंद्र सिंह, मुकेश कुमार, डा. कामेंद्र सिंह, नीटू सिंह, संचित कुमार मौजूद रहे।