फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bijnor News ›   History-sheeter who stabbed farmer arrested in encounter

Bijnor News: किसान को चाकू मारने वाला हिस्ट्रीशीटर मुठभेड़ में गिरफ्तार

Mon, 29 Dec 2025 01:01 AM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Mon, 29 Dec 2025 01:01 AM IST
विज्ञापन
History-sheeter who stabbed farmer arrested in encounter
नगीना। किसान को चाकू मारकर घायल करने वाले हिस्ट्रीशीटर इकराम उर्फ भूरा को पुलिस ने शनिवार रात मुठभेड़ के बाद गिरफ्तार कर लिया। पैर में गोली लगने से बदमाश घायल हो गया। आरोपी हिस्ट्रीशीटर ने दस दिन पहले किसान की बेटी से छेड़खानी की थी, विरोध करने पर किसान पर चाकू से हमला कर दिया था।
विज्ञापन

सीओ डॉ. अंजनी कुमार चतुर्वेदी ने बताया कि चेकिंग के दौरान ग्राम अमरोली नहर के पुल के पास आ रहे बाइक सवार युवक को पुलिस ने रोकने का प्रयास किया तो वह पुलिस को देखकर भागने लगा। पुलिस ने उसे पकड़ने का प्रयास किया तो उसने फायरिंग की। जवाबी कार्रवाई में युवक के बाएं पैर में गोली लग गई, जिससे वह घायल हो गया। युवक की पहचान जनपद मुजफ्फरनगर के थाना काकरोली ग्राम बेहड़ा सादात हाल निवासी ग्राम ताहारपुर सैद उर्फ तरकौला थाना नहटौर निवासी इकराम उर्फ भूरा कुरैशी के रूप में हुई। सीओ ने बताया कि बदमाश धामपुर थाने का हिस्ट्रीशीटर है। उस पर विभिन्न थानों में 19 मुकदमें दर्ज हैं।
विज्ञापन

पुलिस का कहना है कि पकड़े गए बदमाश ने पिछले दिनों क्षेत्र के एक गांव में किसान को चाकू मारकर घायल कर दिया था। पुलिस ने आरोपी से घटना में प्रयुक्त चाकू, एक तमंचा व मोटर साइकिल बरामद की है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed