{"_id":"68dc1bf439019e34960efca2","slug":"history-sheeter-found-hanging-bijnor-news-c-27-1-smrt1004-161639-2025-09-30","type":"story","status":"publish","title_hn":"Bijnor News: फंदे पर लटका मिला हिस्ट्रीशीटर","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Bijnor News: फंदे पर लटका मिला हिस्ट्रीशीटर
Tue, 30 Sep 2025 11:35 PM IST
मेरठ ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, बिजनौर
संवाद न्यूज एजेंसी, बिजनौर
Updated Tue, 30 Sep 2025 11:35 PM IST
विज्ञापन
हिस्ट्रीशीटर अरूण कुमार का फाइल फोटो।
झालू (बिजनौर)। मोहल्ला चौधरियान निवासी हिस्ट्रीशीटर अरुण कुमार उर्फ गोपी (50) का शव उसके कमरे में फंदे पर लटका मिला है। मंगलवार की सुबह परिवार वालों ने यह दृश्य देखा तो अफरातफरी मच गई। परिजन इसे आत्महत्या बता रहे हैं। पुलिस जांच में जुट गई है।
मूल रूप से शहर कोतवाली के गांव स्वाहेड़ी निवासी अरुण कुमार पिछले करीब 20 सालों से अपने मामा कामेंद्र के घर मोहल्ला चौधरियान में रह रहा था। पुलिस के मुताबिक अरुण कुमार का आपराधिक इतिहास रहा है और उसके खिलाफ विभिन्न मामलों में चार मुकदमे दर्ज हैं। वह थाना हल्दौर का हिस्ट्रीशीटर था।
अरुण के मामा ने बताया कि सोमवार की शाम वह घर आया और बिना खाना खाए ही अपने कमरे में चला गया। मंगलवार की सुबह जब दस बजे तक वह बाहर नहीं आया तो दरवाजा खटखटाया गया। खिड़की से झांक कर देखा तो वह फंदे पर लटका हुआ था। मौके पर काफी संख्या में लोग आ गए।
विज्ञापन
परिवार वालों ने कमरे का दरवाजा तोड़कर शव को फंदे से उतारा। मौके पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। परिजनों ने इसे आत्महत्या बताया है। एएसपी सिटी कृष्ण गोपाल ने बताया कि मृतक हल्दौर थाने का हिस्ट्रीशीटर है। प्रथम दृष्टया तनाव के कारण आत्महत्या का मामला सामने आया है। हर पहलु की जांच की जा रही है।