{"_id":"685309327d8bd32b260654d4","slug":"history-sheeter-dies-after-colliding-with-an-unknown-vehicle-bijnor-news-c-27-1-smrt1004-152587-2025-06-19","type":"story","status":"publish","title_hn":"Bijnor News: अज्ञात वाहन से टकराकर हिस्ट्रीशीटर की मौत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Bijnor News: अज्ञात वाहन से टकराकर हिस्ट्रीशीटर की मौत
विज्ञापन
हल्दौर। गांव नवादा तुल्ला की नहर के पास बाटपुरा निवासी हिस्ट्रीशीटर विजय कुमार उर्फ आशु (26) पुत्र अजय कुमार की अज्ञात वाहन से टकरा जाने से मौत हो गई। परिजनों व ग्रामीणों ने चालक के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कराने को सीसीएस चौकी पर हंगामा किया। पुलिस के आश्वासन पर ग्रामीण शांत हुए।
गांव बाटपुरा निवासी अजय कुमार कालागढ़ क्षेत्र में एक नलकूप पर ऑपरेटर पद पर कार्यरत हैं। वे परिवार के साथ कालागढ़ में रहते हैं। ग्रामीणों के अनुसार विजय उर्फ आशु दो दिन पूर्व परिजनों के साथ बाटपुरा आया था। वह मंगलवार की शाम करीब नौ बजे बाइक से गांव चौकपुरी निवासी अपने मामा अमित कुमार के यहां जा रहा था। बिजनौर-मुरादाबाद हाईवे स्टेट हाईवे पर गांव नवादा तुल्ला के पास किसी वाहन की चपेट में आकर गंभीर रूप से घायल हो गया। सूचना पर मौके पर पहुंची पुलिस ने उसे एंबुलेंस से जिला अस्पताल भिजवाया। वहां चिकित्सकों ने उसे मृत घोषित कर दिया। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेजा।
चालक वाहन लेकर मौके से भाग गया। परिजन बुधवार को शव का पोस्टमार्टम कराने के बाद बालकिशनपुर चौराहे पर स्थित सीसीएस चौकी पहुंचे। परिजनों व ग्रामीणों ने नवादा तुल्ला में घटना स्थल पर लगे सीसीटीवी फुटेज के आधार पर वाहन चालक के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कराने की मांग की। मौके पर पहुंचे थाना प्रभारी निरीक्षक राजेश कुमार बैंसला ने जांचकर कार्रवाई करने का आश्वासन दिया।
विज्ञापन
पिता अजय कुमार की ओर से रिपोर्ट दर्ज कराई गई है। मृतक आशु विवाहित था तथा उसका एक पुत्र व पुत्री है। पुलिस के अनुसार आशु हिस्ट्रीशीटर था। हल्दौर थाने में उसके खिलाफ तीन मुकदमे दर्ज हैं।
-- भाई की चार साल पहले हो गई थी मौत
हल्दौर। ग्रामीणों ने बताया कि विजय उर्फ आशु का एक भाई सोनू था। चार साल पहले उसकी मौत हो गई थी। उसकी शादी नहीं हुई थी। अब आशु की भी दुर्घटना में मौत हो गई। परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है।