फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bijnor News ›   History made, the head of the province stepped into Vidur Kuti

बना इतिहास, सूबे के मुखिया ने विदुर कुटी में रखा कदम

Sun, 04 Sep 2022 01:30 AM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Sun, 04 Sep 2022 01:30 AM IST
विज्ञापन
History made, the head of the province stepped into Vidur Kuti
बिजनौर। सीएम योगी आदित्यनाथ ने महात्मा विदुर की कुटी में कदम रखे तो यह नजीर बन गई। दरअसल ऐसा इतिहास में पहली बार हुआ कि कोई मुख्यमंत्री विदुरकुटी पहुंचा है। जी हां, आज तक कोई मुख्यमंत्री विदुरकुटी नहीं गए हैं। हालांकि राज्यपाल एक बार जरूर विदुरकुटी का दौरा कर चुकी हैं या फिर भारत के पहले राष्ट्रपति राजेंद्र प्रसाद विदुर कुटी आए थे।
विज्ञापन

मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ का सरकारी कार्यक्रम दो दिन पहले ही जिला प्रशासन को मिल चुका था। जिसमें नई पुलिस लाइन, मालन नदी, कलक्ट्रेट सभागार, पुरानी पुलिस, डाकबंगले में रात्रि विश्राम और रविवार को मेडिकल कॉलेज के निरीक्षण का कार्यक्रम तय था। अब नई पुलिस लाइन में सभा करने के बाद सीएम योगी आदित्यनाथ कलक्ट्रेट पहुंचे और बैठक की। निर्धारित कार्यक्रम के अनुसार तो उन्हें रात्रि विश्राम के लिए डाकबंगले में जाना था, लेकिन इससे पहले सीएम योगी का रुख बदल गया।
विज्ञापन

कलक्ट्रेट में सभा करने के बाद उनका काफिला विदुरकुटी के निकल पड़ा। आनन फानन कार्यक्रम में बदलाव हुआ तो पुलिस के भी हाथ पांव फूल गए। शहर के ट्रैफिक को जहां तहां रोककर सीएम के काफिले को निकाला गया। बता दें कि सीएम योगी कार से विदुरकुटी पहुंचे। इसे महात्मा विदुर की धरती से विशेष लगाव ही कहा जाएगा कि बिना तय कार्यक्रम के ही सीएम योगी विदुरकुटी पहुंच गए। जिन्होंने महात्मा विदुर को नमन किया। दरअसल जनसभा में दिए गए उनके भाषणों से ही झलक रहा था कि सीएम योगी राजकाज और राजनीति के अलग भी बिजनौर से एक अलग जुड़ाव रखते हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed