{"_id":"5e69294e8ebc3eebc817fd97","slug":"historic-wet-color-procession-came-out-with-pomp-dhampur-news-mrt473127964","type":"story","status":"publish","title_hn":"धामपुर में धूमधाम से निकला ऐतिहासिक गीले रंग का जुलूस","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
धामपुर में धूमधाम से निकला ऐतिहासिक गीले रंग का जुलूस
विज्ञापन
धामपुर में होली खेलते हुरियारे।
- फोटो : DHAMPUR
धूमधाम से निकला ऐतिहासिक गीले रंग का जुलूस
बिजनौर, धामपुर। क्षेत्र में होली व दुल्हैंडी का त्योहार धूमधाम के साथ संपन्न हुआ। होली पूजन के बाद होलिका दहन किया गया। मंगलवार को पहले सूखे रंग का जुलूस निकाला गया, फिर परंपरानुसार गीले रंग का ऐतिहासिक जुलूस निकला। जुलूस में झांकियां आकर्षण का केंद्र रही। लोगों ने इस दौरान एक दूसरे के कपड़ों को फाड़कर अर्द्धनग्न होकर डांस किया।
धामपुर में होली का हुड़दंग रंग की एकादशी से शुरू हो जाता है। होली वाले दिन यहां शाम को मनोरंजन जुुलूस निकलता है। होलिका दहन के बाद अगले दिन यहां की परंपरा के अनुसार पहले सूखे रंग का जुुलूस निकलता है और बाद में गीला रंग बरसता है। मंगलवार को आदर्श होली हवन समिति की ओर से विनोद शर्मा हलवाई के मकान के पास पहले सूखे रंग का जुलूस निकला। जुलूस का उद्घाटन विधायक अशोक राणा, पूर्व सांसद यशवीर सिंह धोबी, पूर्व विधायक डा. इंद्रदेव सिंह, डा. एनपी सिंह आदि अतिथियों ने नारियल फोड़ कर किया। सूखे रंग के जुलूस के संपन्न होने के बाद फल चौक पर मंदिर ठाकुरद्वारा बजरिया से गीले रंग की समिति की ओर से जुलूस निकला। जुलूस में नगर के अधिकांश मोहल्लों की रंग की गाड़ियां एकत्र हुईं। परंपरागत मार्गों से निकले जुलूस में शांति व्यवस्था को कायम रखने को सीओ महावीर सिंह राजावत पुलिस बल के साथ मौजूद रहे।
विशेष समुदाय के लोगों ने इस बार भी जुुलूस का बढ़चढ़ कर स्वागत किया। डीजे और ढोल की थाप पर हुरियारे डांस करते हुए चल रहे थे। युवक अखाड़े के करतब दिखा रहे थे। जुलूस मार्ग में पड़ने वाले विशेष धार्मिक स्थलों की सुरक्षा के पुलिस की ओर से मजबूत बंदोबस्त किए गए थे। कार्यक्रम में अनिल कुमार शर्मा एडवोकेट, रवि चौधरी, प्रमोद मिश्रा, डा. शंकर लाल शर्मा, वीरेंद्र रस्तौगी, विनोद शर्मा, यशपाल तुली, गौरी शंकर सुकोमल, दिनेशचंद्र अग्रवाल नवीन, सचिन अग्रवाल, अंकुर अग्रवाल आदि रहे। समिति की ओर से जुलूस में वालियंटरों की तैनाती की गई थी।

जुलूस में शामिल हुलियारे।- फोटो : DHAMPUR

जुलूस में शामिल ऊंट की सवारी करते हुरियारे।- फोटो : DHAMPUR
विज्ञापन