{"_id":"5eea63548ebc3e42df17f77a","slug":"hindu-organizations-organized-a-panchayat-in-lalpur-nazibabad-news-mrt486914875","type":"story","status":"publish","title_hn":"नांगलसोती के गांव लालपुर सोजीमल में हिंदू संगठनों की हुई पंचायत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
नांगलसोती के गांव लालपुर सोजीमल में हिंदू संगठनों की हुई पंचायत
विज्ञापन
नांगलसोती में युवती को बरामद करने को लेकर हुई पंचायत में उपस्थित ग्रामीण।
- फोटो : NAZIBABAD
नांगलसोती/नजीबाबाद। गैर समुदाय के युवक के साथ लापता युवती को बरामद करने के लिए हिंदू संगठनों की ओर से नांगलसोती के गांव लालपुर सोजीमल में पंचायत की गई। पंचायत में युवती को सकुशल बरामद करने, आरोपी को गिरफ्तार कर जेल भेजने की मांग की गई।
हिंदू जागरण मंच, हिंदू युवा वाहिनी और बजरंगदल की ओर से गांव लालपुर सोजीमल में बुद्धराज फौजी की अध्यक्षता में पंचायत आयोजित की गई। हिंदू जागरण मंच के जिला मंत्री गौरव चिकारा के संचालन में आयोजित पंचायत में हिंदू संगठनों के नेताओं ने नांगलसोती पुलिस पर आरोपियों से हमसाज होने का आरोप लगाया। उन्होंने युवती को तत्काल सकुशल बरामद करने, आरोपी के पूछताछ के लिए पकड़े गए परिजनों को जेल भेजने तथा युवती के संबंध में भ्रामक वीडियो को वायरल करने वालों के खिलाफ कार्रवाई करने की मांग की।
पंचायत को अभिषेक त्यागी, शुभम ग्रोवर, मोहित राजपूत, मनोज जाट, हिमांशु भारद्वाज, सौरभ काकरान, जितेंद्र कुमार, अंशुल रस्तौगी, दीपक तोमर, शुभम चौधरी, पाल समाज के अध्यक्ष नेमपाल सिंह सहित अनेक लोगों ने संबोधित किया। एसडीएम संगीता, सीओ प्रवीण कुमार सिंह ने युवती को बरामद करने के लिए पुलिस टीमों की दबिश कार्रवाई की जानकारी दी। प्रशासन के आश्वासन के बाद पंचायत समाप्त हुई।
विज्ञापन
युवती की बरामदगी तक थाने पर देंगे धरना
नजीबाबाद। हिंदू संगठनों ने पंचायत में निर्णय लिया कि जब तक नांगलसोती पुलिस युवती को बरामद कर आरोपी युवक के खिलाफ सख्त कार्रवाई नहीं करती तब तक हिंदू संगठन नांगलसोती थाने के सामने धरना कार्यक्रम चलाएंगे। उन्होंने युवक के भाई और संबंधियों के खिलाफ कार्रवाई की मांग की।