फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bijnor News ›   Hindu activists burnt an effigy of the

हिंदू संगठनों के कार्यकर्ताओं ने पुतला फूंका

Wed, 07 Sep 2016 11:38 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, बिजनौर
ब्यूरो/अमर उजाला, बिजनौर Updated Wed, 07 Sep 2016 11:38 PM IST
विज्ञापन
Hindu activists burnt an effigy of the
नगरपालिका चौक पर आजम खां का पुतला फूंकते विहिप कार्यकर्ता। - फोटो : अमर उजाला
बिजनौर में  विश्व हिंदू परिषद और बजरंग दल के कार्यकर्ताओं ने बाबा साहब डा. भीमराव अंबेडकर पर की गई टिप्पणी के विरोध में कैबिनेट मंत्री आजम खां का पुतला फूंककर प्रदर्शन किया। प्रदर्शन से पहले स्टेशन चौक के पास विश्व हिंदू परिषद कार्यालय पर हुई बैठक में विभाग संगठन मंत्री प्रमोद कुमार ने कहा कि डा. अंबेडकर सर्वसमाज के प्रेरणास्रोत हैं। कैबिनेट मंत्री आजम खां द्वारा उनके बारे में की गई टिप्पणी अशोभनीय है। इससे उनकी दलित विरोधी मानसिकता झलकती है।  वक्ताओं ने कहा कि आजम खां मुल्क से लेकर देश की महान विभूतियों के बारे में लगातार आपत्तिजनक बयान देते रहे हैं। सपा सरकार से उनके खिलाफ कार्रवाई की मांग की गई। इसके बाद कार्यकर्ता नारेबाजी करते हुए नगर पालिका चौक पहुंचे और आजम खां का पुतला फूंका। प्रदर्शन करने वालों में सचिन राजपूत, पीयूष त्यागी, अंकित कुमार, राहुल, प्रदीप चौधरी, रवि, रजत, चेतन शर्मा, संजीव, दीपक सहित अन्य शामिल रहे।
विज्ञापन


बिजनौर में भाजपाइयों ने कैबिनेट मंत्री आजम खां द्वारा बाबा साहेब डा.भीमराव अंबेडकर पर की गई टिप्पणी के खिलाफ भाजपाइयों          ने प्रदर्शन किया।
विज्ञापन

भाजपाई टाउन हॉल में एकत्र हुए और प्रदर्शन करते हुए कलक्ट्रेट पहुंचे। जिलाध्यक्ष राजीव सिसौदिया ने कहा कि आजम खां की मानसिकता आतंकवादी जैसी है। उनका बयान दर्शाता है कि वे भारतीय संविधान को नहीं मानते हैं, इसलिए आजम खां को अखिलेश यादव को पद से हटा देना चाहिए। आजम खां समाज को तोड़ना चाहते हैं। जिलाध्यक्ष ने कहा कि जनता आजम खां को कामयाब नहीं होने देगी और 2017 में जनता सपा को सबक सिखाएगी। वक्ताओं ने कहा का बाबा साहेब का कद संविधान से बहुत ऊंचा है और पूरा विश्व उनको सम्मान देता है। आजम खां जैसे नेता उनके कद के आगे नहीं टिकते। कहा कि 2017 में मुलायम सिंह को इस बयान को भुगतना होगा। ज्ञापन अतिरिक्त मजिस्ट्रेट विजयपाल सिंह को सौंपा गया। इस दौरान सीताराम राणा, डा. भुवनेंद्र चौहान, केके रवि, डा.बीरबल सिंह, पूर्व चेयरमैन डा.नवनीत गर्ग, हरजिंदर कौर, जितेंद्र राणा आदि रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed