फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bijnor News ›   Hindi is the identity of India in the world

हिंदी से ही है विश्व में हिंदुस्तान की पहचान

Thu, 15 Sep 2022 12:09 AM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Thu, 15 Sep 2022 12:09 AM IST
विज्ञापन
Hindi is the identity of India in the world
धामपुर में एसबीडी कॉलेज में हिंदी दिवस पर गोष्ठी को संबोधित करती सीओ इंदू सिद्धार्थ। - फोटो : DHAMPUR
हिंदी से ही है विश्व में हिंदुस्तान की पहचान
विज्ञापन

धामपुर। हिंदी दिवस के उपलक्ष्य में शिक्षण संस्थाओं में कार्यक्रम आयोजित हुए। सभी ने हिंदी के प्रचार-प्रसार के लिए कार्य करने का संकल्प लिया। सीओ इंदू सिद्धार्थ ने कहा कि हिंदी से ही हिंदुस्तान की पहचान है। इस मौके पर प्रतियोगिताओं का आयोजन भी हुआ।
एसबीडी कॉलेज में छात्रा त्रिशा शर्मा ने कविता प्रस्तुत की। अजरा ने ’ऐसी लागी लगन, मीरा हो गई मगन’ गीत गाया। हिंदी विभाग की ओर से हस्तलिखित पत्रिका का लोकार्पण हुआ। मुख्य वक्ता डॉ. शंकर लाल शर्मा (भूतपूर्व हिंदी विभागध्यक्ष आरएसएम कॉलेज धामपुर) ने हिंदी भाषा एवं देवनागरी लिपि की वर्तमान समय में उपयोगिता पर प्रकाश डाला। एसडीएम मनोज कुमार सिंह ने कहा कि हिंदी ने भारतीय स्वतंत्रता संग्राम में देश को जोड़ने का कार्य किया। प्राचार्या प्रो. अर्चना सिंह ने छात्राओं की रचनात्मकता की सराहना की।
विज्ञापन

रामगोपाल रामचंद्र सरस्वती विद्या मंदिर इंटर कॉलेज में प्रधानाचार्य ऋषिपाल सिंह ने कहा कि सर्वप्रथम हिंदी भाषा को राष्ट्र भाषा बनाने की मांग महात्मा गांधी ने 1918 में की थी। देश आजाद होने के बाद 14 सितंबर 1949 को हिंदी भाषा को सर्व सम्मति से राष्ट्र भाषा के रूप में स्वीकार किया गया। भारत के संविधान में भारत की राष्ट्र भाषा हिंदी है। सभी सरकारी कार्य हिंदी में ही किए जाने के लिए प्रेरित किया। इस मौके पर छात्र ऋतिक चौहान, रितेश चौहान, मंयक चौहान, जिज्ञासु, मंयक कुमार ने विचार रखे। यूपी युवा साहित्यकार संघ की ओर से संपन्न हुए कार्यक्रम में संरक्षक हरिकांत शर्मा ने सभी से हिंदी का अधिक से अधिक प्रयोग करने का संकल्प दिलाया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed