फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bijnor News ›   Hike of birds

पक्षियों की संख्या बढ़ाने की कवायद

Fri, 10 Mar 2017 12:13 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, बिजनौर
ब्यूरो/अमर उजाला, बिजनौर Updated Fri, 10 Mar 2017 12:13 AM IST
विज्ञापन
बिजनौर में  प्रवासी पक्षियों का प्रजनन बढ़ाने के लिए गंगा किनारे पौधरोपण अभियान चलाया जाएगा। वन विभाग अभियान चलाकर बांस, बबूल, नीम आदि के पेड़ लगाए जाएंगे। 
विज्ञापन

प्रजनन बढ़ने से यहां आने वाले प्रवासी पक्षियों की संख्या भी बढ़ेगी। वन विभाग गंगा किनारे के क्षेत्र को पक्षी विहार के रूप में डेवलप करेगा।अधिक सर्दी वाले क्षेत्रों मध्य एशिया, साइबेरिया, यूरोप आदि क्षेत्रों के पक्षी नवंबर में बिजनौर गंगा किनारे आकर डेरा जमा लेते हैं। यहां पर पक्षियों को खाना ढूंढने में आसानी होती है। डेरटर, कॉमन कूट, कोरमोरेंट लार्ज, कोरमोरेंट लिटिल, ब्लैब ड्रोनिगो, ग्रे हैरोन, पोंड हैरोन, रेड वैटेड लेड लेपविंग, ट्री पाई, कैटल इगरेट, बारहैंडेट गीज, रेड वेंटेड बुलबुल आदि पक्षियाें ने गंगा किनारे अभी भी डेरा डाल रखा है। ग्रे लैग गीज, ग्र हैरोन, कोरमोरेंट लार्ज, ओपन विल्ड स्टोक आदि के बड़े बड़े झुंड खादर में गंगा किनारे आसानी से दिख जाते हैं, लेकिन गंगा किनारे पेड़ अधिक न होने के कारण इन पक्षियों को घोंसला बनाने व प्रजनन में दिक्कतों का सामना करना पड़ता है। 
विज्ञापन

इसे देखते हुए वन विभाग गंगा किनारे पक्षियों की पसंदीदा जगहों पर पौधरोपण अभियान चलाएगा। पक्षियों की संख्या बढ़ने पर क्षेत्र को पक्षी विहार के रूप में विकसित किया जाएगा। डीएफओ डा.एम सेम्मारन के मुताबिक प्रवासी पक्षियों की प्रजातियों में इजाफा हो रहा है। गंगा किनारे पक्षियों का प्रजनन बढ़ाने की योजना है। इसके लिए जल्दी ही पौधरोपण अभियान शुरू किया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed