{"_id":"ec0668bb2dffc914c0fbae714b10720b","slug":"highway-passenger-harass-jams-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"हाईवे जाम से यात्री हलकान","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
हाईवे जाम से यात्री हलकान
ब्यूरो/ अमर उजाला, बिजनौर
Updated Wed, 30 Sep 2015 11:39 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
बिजनौर में गन्ना बकाया भुगतान, बिजली कटौती सहित अनेक मुद्दों पर भाकियू के बैनर तले किसान बुधवार को सड़कों पर उतर आए। जिलेभर में भाकियू के नेतृत्व में चक्का जाम किया गया। किसानों ने सड़क पर धरना देते हुए अपनी मांगों को पूरा कराने के लिए प्रदर्शन किया। चक्का जाम होने से राहगीरों को परेशानी का सामना करना पड़ा। किसानों के चक्का जाम को देखते हुए रोडवेज का संचालन दोपहर दो बजे तक बंद रहा। दस बजे शुरू हुआ धरना दोपहर दो बजे खत्म हुआ।
भाकियू के राष्ट्रीय नेतृत्व पर किसान सुबह से ही चयनित स्थानों पर एकत्र होने शुरू हो गए। बिजनौर में दिल्ली पौड़ी नेशनल हाईवे पर बैराज रोड स्थित चक्कर चौराहे के पास वेस्ट यूपी प्रभारी राजेंद्र सिंह व जिलाध्यक्ष ठाकुर रामअवतार सिंह, मंडावर में मंडावर-चंदक रोड पर रतनपुर नहर के पास धर्मेंद्र सिंह, कोतवाली देहात में बिजनौर रोड पर नरेश प्रधान और चंदक में विजय सिंह के नेतृत्व में बिजनौर हरिद्वार रोड पर दौलतपुर कबूलपुर चौराहे के पास, हीमपुरदीपा में बिजनौर-चांदपुर रोड पर गांव रौनिया व रावटी के पास, हल्दौर में बिजनौर रोड पर जिला उपाध्यक्ष सुनील कुमार और गिरिराज सिंह, बालकिशनपुर चौराहे पर धर्मेंद्र राणा और मूला सिंह, नहटौर तिराहे पर धनवीर सिंह व हुकम सिंह, गोलबाग व पावटी में राजेंद्र सिंह के नेतृत्व में, सल्लाहपुर में इकबाल सिंह के नेतृत्व में किसानों ने चक्का जाम कर दिया। किसानों ने सड़क पर अपने वाहन खड़े कर रास्ता बंद कर दिया और बीच सड़क पर धरना देकर बैठ गए। वक्ताओं ने गन्ना बकाया भुगतान व बिजली कटौती का मुद्दा जोर शोर से उठाया।
जाम से मंडावर व किरतपुर में वाहनों की एक किलोमीटर तक लंबी लाइनें लग गईं। राहगीरों ने जबरन वाहन निकालने की कोशिश की तो भाकियू कार्यकर्ताओं से उनकी झड़प हो गई। वक्ताओं ने धरने में किसानों को उनका हक दिलाने के लिए आगे भी आंदोलन करने की चेतावनी दी। प्रधानमंत्री को संबोधित ज्ञापन तहसीलदार राजेश कुमार को सौंपा गया। ज्ञापन में किसानों को उत्पादन लागत में 50 प्रतिशत जोड़कर भुगतान देने, किसानों का कर्ज माफ करने और जीरो प्रतिशत ब्याज पर कर्ज देने, फसलों को नुकसान होने पर मुआवजा देने, किसान परिवार की न्यूनतम आमदनी तय करने, जैव परिवर्तित फसलों पर रोक लगाने, गन्ना बकाया का ब्याज सहित भुगतान करने, गन्ना मूल्य 450 रुपये प्रति कुंतल घोषित करने, देश में सभी कृषि आयात पर रोक लगाने की मांग की गई। इस दौरान राष्ट्रीय उपाध्यक्ष रामकुमार सिंह धनकड़, जिला महासचिव दिगंबर सिंह, युवा जिलाध्यक्ष लाल सिंह, जय सिंह, चांदवीर सिंह, अब्दुल गफ्फार, करीम खान, यशवीर सिंह, सतवीर पहलवान, महाशय घनश्याम, निहाल सिंह मुनेश कुमार आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
नींदडू़ में भाकियू के आह्वान पर किसानों ने अपनी मांगों के समर्थन में भाकियू के ब्लॉक महासचिव हरिराज सिंह के नेतृत्व में धामपुर-नूरपुर राज्य मार्ग पर भट्ठे के पास स्थित मनकुआं-अंथाईशेख चौराहे पर जाम लगाया कर धरना दिया। जिला पंचायत सदस्य फिरासत हुसैन धरने में शामिल हुए तथा भाकियू को समर्थन दिया। सड़क पर जाम व धरने के चलते आवागमन बाधित हो गया, जिससे यात्रियों को असुविधा का सामना करना पड़ा। धरना देने वालों में राजेंद्र, दिनेश, पदम, महेंद्र, सुखवीर, मुजीबुलजफर, लालू, विजयपाल, मेघराज, सत्यवीर, पीतम, अनिल, दीपक तथा केपी सिंह आदि मौजूद रहे।
जलीलपुर में बुधवार को भारतीय किसान यूनियन समर्थको ने चांदपुर- दत्तियाना रोड पर ब्लाक जलीलपुर के पास नहर के पुल पर रोड जाम कर धरना प्रदर्शन किया। मुखिया रामफल सिंह, मौहम्मद उस्मान, हुकम सिंह गुर्जर, धर्मेंद्र सिंह, मोहित कुमार, ओमप्रकाश आदि रहे।
नहटौर में भाकियू के बैनर तले किसानों ने ब्लाक अध्यक्ष पुरुषोत्तम कुमार युवा ब्लाक अध्यक्ष संजीव कुमार के नेतृत्व में किसान भारी संख्या में नहटौर-हल्दौर चौराहे पर पहुंचकर धरना दिया। धरना-प्रदर्शन से हल्दौर चौराहे पर जाम लगा दिया। धरने के उपरांत प्रभारी निरीक्षक को ज्ञापन सौंपा। धर्मवीर सिंह, कल्याण सिंह, संदीप कुमार, सुभाष चंद्र आदि मौजूद रहे।
चांदपुर में किसानों ने चांदपुर-दिल्ली रोड पर गांव बागड़पुर में, चांदपुर नूरपुर रोड पर गांव पीपलसाना में बिजली घर के सामने, चांदपुर हल्दौर रोड, चांदपुर बिजनौर रोड आदि पर एकत्र होकर जाम लगाकर धरने पर बैठ गए। धरने पर वक्ताओं ने कहा कि किसानों का बकाया गन्ना भुगतान नहीं हो रहा है जिससे किसानों को आर्थिक तंगी का सामना करना पड़ रहा है। कुलदीप सिंह, शेर सिंह, चौधरी लुधियान सिंह, रामपाल सिंह, धमेंद्र सिंह तोमर, कल्याण सिंह, नैन सिंह आदि मौजूद रहे।