नजीबाबाद। अग्रवाल महिला सभा की ओर से क्षेत्र के विभिन्न विद्यालयों के हाईस्कूल और इंटरमीडिएट के मेधावियों को सम्मानित किया गया।
अग्रवाल धर्मशाला में आयोजित सम्मान समारोह की अध्यक्षता अग्रवाल महिला सभा की अध्यक्ष वर्षा अग्रवाल ने की। वर्षा अग्रवाल ने कहा कि अमृत महोत्सव के अंतर्गत महिलाओं ने छात्र-छात्राओं को तिरंगे वितरित किए। संगठन की महिलाओं ने क्षेत्र के विद्यालयों में 70 प्रतिशत से अधिक अंक प्राप्त करने वाले हाईस्कूल और इंटरमीडिएट के मेधावियों को प्रमाण पत्र और प्रतीक चिह्न देकर सम्मानित किया। कार्यक्रम में दसवीं के वृंदा, सर्वज्ञ, ओम, सौम्य, दिव्यम, सार्थक, उदय, रिद्धि, पार्थ, अभिश्री और बारहवीं के नैना, ओजस्वी, सुहानी, ओम, रोली, कृपा आदि विद्यार्थी सम्मानित किए गए।
सचिव नीतू मित्तल के संचालन में आयोजित कार्यक्रम में वैष्णवी, सर्वज्ञ मान्या, आराध्या, आराध्या, सुरेखा मित्तल, पूनम अग्रवाल, निशा अग्रवाल ने देशभक्ति कविता व गीत प्रस्तुत किए।