फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bijnor News ›   High-pitched firecrackers left in the city

शहर में छोड़े गए तेज आवाज वाले पटाखे

Mon, 28 Oct 2019 10:33 PM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Mon, 28 Oct 2019 10:33 PM IST
विज्ञापन
High-pitched firecrackers left in the city
शहर में छोड़े गए तेज आवाज वाले पटाखे
विज्ञापन

बिजनौर। दीपावली पर कानफोड़ू पटाखों से आसमान गूंजता रहा। कामर्शियल क्षेत्र में पटाखों की आवाज मानकों से अधिक रही। तेज आवाज के पटाखे देर रात तक छूटते रहे। पटाखों की वजह से काफी ध्वनि प्रदूषण हुआ है।

शासन द्वारा ध्वनि के मानक निर्धारित किए गए हैं। ध्वनि के मानकों पर दीपावली पर छूट दी जाती है। अधिकतम 125 डीएसबी(डेसीबल) तक की आवाज के पटाखे छोड़े जा सकते हैं। दीपावली पर इसकी निगरानी के लिए प्रदूषण नियंत्रण विभाग को जिम्मेदारी दी जाती है। ध्वनि मापने वाले यंत्रों से पटाखों की आवाज को मापा जाता है। दीपावली पर इस बार राम के चौराहे व जजी चौराहे पर पटाखों की आवाज मापने की व्यवस्था की गई थी। पटाखों की आवाज को मापने के लिए एक-एक दिन दोनों जगह मशीनें लगाई गई थीं। दोनों क्षेत्र व्यवसायिक क्षेत्र में आते हैं। यहां अधिकतम 55 डेसीबल ध्वनि वाले पटाखे तक छोड़े जा सकते थे। 26 अक्तूबर को जजी चौक पर अधिकतम 62.4 डेसीबल और 27 अक्तूबर को दीपावली पर राम के चौराहे पर 74.8 डेसीबल आवाज के पटाखे छोड़े गए।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed