{"_id":"66735344455a8c0a5400db04","slug":"high-court-had-given-relief-yet-ayushman-mitra-was-removed-bijnor-news-c-27-1-smrt1006-125559-2024-06-20","type":"story","status":"publish","title_hn":"Bijnor News: हाईकोर्ट ने दी थी राहत, फिर भी हटा दिए आयुष्मान मित्र","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Bijnor News: हाईकोर्ट ने दी थी राहत, फिर भी हटा दिए आयुष्मान मित्र
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
बिजनौर। जिले में संविदा पर तैनात 13 आयुष्मान मित्र को हटा दिया गया। इस संबंध में उन्होंने सीएम, डीएम और सीएमओ से मदद की गुहार लगाई।
सीएमओ को दिए ज्ञापन में आयुष्मान मित्रों ने कहा कि 2018 में आयुष्मान भारत राष्ट्रीय स्वास्थ्य प्रोटेक्शन मिशन योजना के तहत स्वास्थ्य समिति ने संविदा पर आयुष्मान मित्रों का चयन किया था। राज्य स्वास्थ्य एजेंसी आयुष्मान भारत के 22 अगस्त 2023 को आयुष्मान मित्रों की संबंद्धता जिला कार्यान्वयन समिति से समाप्त कर दी थी। और राइटर एजेंसी के अधीन योगदान व भविष्य में उसी एजेंसी से मानदेय लेने संबंधी पत्र के विरुद्ध उच्च न्यायालय में वाद दाखिल किया गया था। जिसमें हाईकोर्ट ने 30 नंवबर को याचिकाकर्ताओं की सेवा में जारी रखने का आदेश दिया।
आयुष्मान मित्र अभिनव, युधिष्ठिर, आलोक कुमार, तसलीम, शुभम के अनुसार उच्च न्यायालय के आदेश की अवहेलना कर सभी को छह मई 2024 को बिजनौर में हटा दिया गया है। उन्होंने कहा कि सीएमओ के स्तर से बीएफए कंपनी के द्वारा उनके पदों पर नवीन नियुक्ति कराई गई है। आयुष्मान भारत योजना के के नोडल डिप्टी सीएमओ डाॅ. राजेंद्र विश्वकर्मा ने बताया कि यह कार्यवाही सीएमओ स्तर से की जाएगी।