फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bijnor News ›   Herd of elephants comes out of Sahuwala range, panic among villagers

Bijnor News: साहूवाला रेंज से निकला हाथियों का झुंड, ग्रामीणों में दहशत

Thu, 19 Sep 2024 11:38 PM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Thu, 19 Sep 2024 11:38 PM IST
विज्ञापन
Herd of elephants comes out of Sahuwala range, panic among villagers
- वन विभाग की टीम के पहुंचने से पहले ही हाथी साहूवाला रेंज की ओर चले गए
विज्ञापन




संवाद न्यूज एजेंसी
धामपुर/हरेवली (बिजनौर)। साहूवाला वन रेंज से निकल दो हाथी अपने बच्चों के साथ क्षेत्र के गांव भनोटी, शाहकोट, कंदला के जंगल में उतर आए। हाथियों को देख ग्रामीणों में हड़कंप मच गया। उन्होंने वन विभाग को सूचना दी। मगर, टीम के पहुंचने से पहले ही तीनों हाथी साहूवाला रेंज की ओर चले गए।
गांव शाहकोट, कांधला,भनोटी आदि गांवों के किसान महावीर सिंह, पुखराज सिंह, दौलत सिंह, रतन सिंह ने बताया कि दो हाथी अपने बच्चों के साथ बृहस्पतिवार को मैदानी क्षेत्र में आ गए। सूचना पर वन विभाग के अधिकारी मौके पर पहुंचे। मगर, तब तक हाथी यू- टर्न लेकर साहूवाला वन रेंज की ओर चले गए।
विज्ञापन

उधर, हरेवली क्षेत्र में भी हाथियों का आतंक बना है। हाथियों ने क्षेत्र के कई गांवों के जंगलों में धान, गन्ने की फसल को रौंद कर बर्बाद कर दिया। टांडा माइदास, रामनगर गोसाई के रामपाल, गुरमुख, महेंद्र, कमल आदि ने बताया कि बुधवार की रात उन्होंने किसी तरह से हाथियों के झुंड को जंगलों से भाग कर जान बचाई। बताया कि जब वह फसलों की मचान बांध रखवाली कर रहे तो खेतों में चिंघाड़ मारते हुए कई हाथी घुस गए। आरोप है कि शिकायत करने का भी वन विभाग के अधिकारियों पर कोई असर नहीं हो रहा।
विज्ञापन
विज्ञापन


हाथियों की निगरानी की जा रही
धामपुर वन क्षेत्र के रेंजर गोविंद राम गंगवार का कहना है कि गांव वालों की सूचना मिली थी कि हाथी भनोटी, शाहकोट, कांधला के जंगल में उतर आए हैं। पर जैसे ही टीम मौके पर पहुंची तो हाथी साहूवाला रेंज की तरफ चले गए। उधर, साहूवाला रेंज के वन अधिकारी राजेंद्र प्रताप ध्यानी का कहना है कि हाथियों की निगरानी की जा रही है। टीम उनके पीछे लगी है। वनों में खदेड़ने का प्रयास किया जा रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed