फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bijnor News ›   Herbal Park will grow on Mahabharata carpet Vidur Kuti

महाभारत कालीन विदुर कुटी पर विकसित होगा हर्बल पार्क

Sun, 02 Sep 2018 12:35 AM IST
अमर उजाला/बिजनौर
अमर उजाला/बिजनौर Updated Sun, 02 Sep 2018 12:35 AM IST
विज्ञापन
Herbal Park will grow on Mahabharata carpet Vidur Kuti
बिजनौर के दारानगर गंज में स्थित विदुर कुटी। - फोटो : अमर उजाला
बिजनौर में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी विदुर कुटी पर स्वच्छता अभियान चलाने वाले स्वच्छता प्रहरियों से सीधे संवाद करेंगे। वे 15 सितंबर को स्वच्छता प्रहरियों से वार्ता करेंगे। महात्मा विदुर की कुटी को साफ रखने में अहम योगदान देने वालों व गांव वालों की प्रधानमंत्री सराहना करेंगे। इस कार्यक्रम के आयोजन के लिए प्रशासन ने अभी से इंतजाम शुरू कर दिए हैं।
विज्ञापन

विदुर कुटी को महात्मा विदुर ने बसाया था। महाभारत युद्ध में भाग लेने के बजाए उन्होंने गंगा किनारे गंज क्षेत्र में अपना आश्रम बनाया था। युद्ध से पहले भगवान श्रीकृष्ण भी विदुर कुटी पर आए थे। उन्होंने दुर्योधन के 56 भोगों को त्यागकर महात्मा विदुर के आश्रम में बथुए का साग खाया था। ऐतिहासिक व धार्मिक महत्व की विदुर कुटी को पर्यटन स्थल के रूप में विकसित किया जा रहा है। विदुर कुटी को महाभारत सर्किट में भी शामिल किया गया है। विदुर कुटी पर हर्बल पार्क भी बनाया जा रहा है। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी द्वारा 15 सितंबर से दो अक्तूबर तक स्वच्छता सेवा अभियान चलाया जा रहा है। इस अभियान के अंतर्गत प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी जनता को स्वच्छता सेवा अभियान में भाग लेने के लिए प्रेरित करेंगे। विदुर कुटी पर भी 15 सितंबर से स्वच्छता अभियान चलाया जाएगा।
विज्ञापन

प्रधानमंत्री विदुर कुटी पर स्वच्छता अभियान चलाने वाले स्वच्छता प्रहरियों व गांव वालों से सीधा संवाद करेंगे। प्रधानमंत्री उत्तर प्रदेश के केवल दो जिलेवासियों बिजनौर व इटावा के स्वच्छता प्रहरियों से ही संवाद करेंगे। इसके बाद से यहां पर स्वच्छता अभियान चलाया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

डीएम अटल कुमार राय ने बताया कि प्रधानमंत्री के कार्यक्रम की तैयारी पूरी की जा रही है। प्रधानमंत्री के संवाद से सभी स्वच्छता सेवा अभियान में सहयोग देने के लिए प्रेरित होंगे।


डीएम ने दिए उद्यान अधिकारी को निर्देश
बिजनौर में जिलाधिकारी अटल कुमार रॉय ने शनिवार को आयोजित बैठक में बताया कि शासन भूतत्व एवं खनिकर्म विभाग की अधिसूचना के अंतर्गत जिला बिजनौर में जिलाधिकारी की अध्यक्षता में जिला खनिज फाउंडेशन का गठन किया गया है।  उन्होंने बताया कि जिला खनिज फाउंडेशन में जिले के प्रत्येक खनिज पट्टा, परिहार, अनुज्ञापत्र धारक को स्वामित्व धनराशि के अतिरिक्त स्वामित्व के रूप में 10 प्रतिशत के बराबर धनराशि जमा कराई जाती हैं। उन्होंने बताया कि न्यास निधि में जमा 10 प्रतिशत कुल धनराशि में से उसका उपयोग जिले के उच्च प्राथमिकता वाले क्षेत्र में कम से कम 60 प्रतिशत धनराशि का व्यय किया जाएगा।  इसके अतिरिक्त 40 प्रतिशत धनराशि का उपयोग अन्य प्राथमिकता वाले क्षेत्र जिनमें भौतिक संरचना जैसे सड़क, पुल, रेलमार्ग तथा जलमार्ग संबंधी परियोजना, सिंचाई आदि के वैकल्पिक व्यवस्थाओं का कार्यान्वयन करें।    डीएम के अनुसार वर्तमान समय में जिला खनिज फाउंडेशन निधि से जिला पंचायत राज अधिकारी को दो बड़े गांवों में सामुदायिक शौचालयों के निर्माण तथा जिला उद्यान अधिकारी को विदुर कुटी में हर्बल पार्क के लिए कार्य योजना के निर्देश दिए हैं।  सीडीओ प्रवीण मिश्रा, एडीएम वित्त एवं राजस्व अवधेश कुमार मिश्र, सीएमओ राकेश मित्तल, खनन अधिकारी मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed