फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bijnor News ›   Heavy vehicles will not be able to come directly from Bijnor to Haridwar

Bijnor News: बिजनौर से सीधे हरिद्वार नहीं आ जा सकेंगे भारी वाहन

Sun, 01 Feb 2026 12:22 AM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Sun, 01 Feb 2026 12:22 AM IST
विज्ञापन
Heavy vehicles will not be able to come directly from Bijnor to Haridwar
बिजनौर। उत्तराखंड के हरिद्वार जनपद और बिजनौर की पुलिस आपस में तालमेल बनाकर कांवड़ यात्रा के लिए काम करेगी। उत्तराखंड की सीमा में भी हाईवे पर बिजनौर पुलिस की तैनाती की जाएगी। फिलहाल पांच फरवरी से ही यातायात डायवर्जन की सहमति बनी है।
विज्ञापन


शनिवार को बैठक में शामिल होने के लिए बिजनौर के पुलिस अफसर उत्तराखंड के हरिद्वार पहुंचे, जहां श्यामपुर थाने के पास दोनों जिलों की पुलिस ने संयुक्त बैठक की। बिजनौर के एएसपी सिटी डॉ. कृष्ण गोपाल ने अब तक की गई तैयारियों के बारे में हरिद्वार पुलिस से साझा किया। शुक्रवार को डीएम और एसपी बिजनौर कांवड़ यात्रा को लेकर मोटा महादेव मंदिर पर बैठक कर चुके थे। उक्त बैठक में लिए गए निर्णय और तैयारियों को हरिद्वार पुलिस के समक्ष रखा गया।
विज्ञापन

सीओ नजीबाबाद नितेश प्रताप सिंह ने बताया कि हरिद्वार और बिजनौर पुलिस ने यह तय किया है कि पांच फरवरी के बाद से हरिद्वार की ओर कोई भी माल वाहक वाहन जाने नहीं पाएगा, न ही आने की अनुमति होगी। भारी वाहनों को बिजनौर से मुजफ्फरनगर के रास्ते हरिद्वार की तरफ भेजा जाएगा। सिर्फ आवश्यक वस्तुओं के वाहन ही रात में 11 बजे से सुबह चार बजे तक आ सकेंगे। इसके साथ यह भी तय किया गया कि हरिद्वार की सीमा में पूर्वी गंगा नहर पर बिजनौर पुलिस भी तैनात रहेगी। यह तैनाती नजीबाबाद हरिद्वार मार्ग पर पूर्वी गंगा नहर के पुल पर होगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

बता दें कि इस नहर की पटरी को बाईपास के रुप में इस्तेमाल किया जाता है। इसके साथ ही दोनों जिलों की पुलिस ने एक व्हाट्स ग्रुप भी बनाया, जिस पर कांवड़ यात्रा को लेकर सूचनाएं अपडेट की जाएंगी। साथ ही यह भी तय किया गया कि कांवड़ियों की संख्या और आवागमन को लेकर दोनों ही जिलों की पुलिस दो दो घंटे पहले सूचना देगी ताकि भीड़ उमड़ने के अनुमान पर ही इंतजाम किए जा सकें। एएसपी सिटी हरिद्वार मुकेश प्रताप सिंह, मंडावली थाना प्रभारी, नांगल थाना प्रभारी और नजीबाबाद थाना प्रभारी समेत हरिद्वार के भी थानों के थानाध्यक्ष और यातायात पुलिस के अधिकारी मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed