प्रतिबंध के बावजूद गुजर रहे भारी वाहन
नजीबाबाद। ओवरलोड और भारी वाहनों पर प्रतिबंध के बावजूद नगर के व्यस्त हाईवे से बेरोक-टोक गुजर रहे हैं। जिसका हर्जाना नेशनल अथॉरिटी ऑफ इंडिया का उठाना पड़ रहा है। दरअसल, एनएचएआई ने दो दिन पूर्व ही खस्ताहाल हाईवे की मरम्मत की और उस पर भारी वाहन दौड़ने लगे।
नगर के बीच से तीर्थनगरी हरिद्वार को जोड़ने के लिए नजीबाबाद-हरिद्वार नेशनल हाईवे गुजर रहा है। प्रशासन ने घनी आबादी और व्यस्तता के चलते हाईवे से भारी वाहनों के गुजरने पर रोक लगाकर उन्हें जलालाबाद आजाद चौक-मालन नदी बाईपास से गुजरने के निर्देश दिए हैं। दो दिन पूर्व नेशनल हाईवे अथॉरिटी ऑफ इंडिया ने खस्ताहाल हाईवे को मालगोदाम से लेकर मालन नदी पुल तक गड्ढामुक्त करते हुए बेहद खस्ताहाल हाईवे पर लेयर चढ़ाई है। लेकिन पुलिस प्रशासन की ओर से लगाए गए सुरक्षा कर्मचारियों की लापरवाही का हर्जाना एनएच को भुगतना पड़ रहा है। सुरक्षा कर्मचारियों की उदासीनता से दो पूर्व मरम्मत किए हाईवे भारी वाहन बेरोक-टोक गुजर रहे हैं। जिसे लेकर नागरिकों अभिनव अग्रवाल, नईम, विकास, नदीम, कपिल, साहिद ने रोष व्यक्त किया।