फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bijnor News ›   Heavy rain alert due to Cyclone Arnab

Bijnor News: चक्रवात अर्नब के प्रभाव से भारी बारिश का अलर्ट

Sun, 27 Sep 2026 01:09 AM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Sun, 27 Sep 2026 01:09 AM IST
विज्ञापन
Heavy rain alert due to Cyclone Arnab
बिजनौर। शनिवार को चक्रवात अर्नब के प्रभाव से बिजनौर जिले में मौसम खराब रहा। इसे देखते हुए जिले में अलर्ट जारी किया गया। जिलाधिकारी के निर्देश पर सभी तहसीलों में तटबंधों और बाढ़ संभावित क्षेत्रों का अधिकारियों ने दौरा किया।
विज्ञापन

अपर जिलाधिकारी ने रावली बांध और गलखा देवी मंदिर का निरीक्षण किया, जहां स्थिति सामान्य पाई गई। तहसील नगीना में खो नदी का जल स्तर भी सामान्य मिला। ऑरेंज अलर्ट के कारण अतिवृष्टि की संभावना थी। इसे देखते हुए नदी किनारे वाले संवेदनशील ग्रामों का भी निरीक्षण किया गया। उपजिलाधिकारी चांदपुर ने बाढ़ प्रभावित क्षेत्रों और जलीलपुर-हस्तिनापुर मार्ग का दौरा किया, जहां आवागमन सुचारु रहा। प्रशासन ने लोगों को गंगा नदी के गहरे पानी में न जाने की चेतावनी दी है। जनहानि, पशुहानि या मकान क्षति की सूचना कंट्रोल रूम नंबर 01345-220541 पर देने को कहा गया है। अभी तक किसी भी ग्राम में ऐसी कोई क्षति संज्ञान में नहीं आई है।
विज्ञापन

शनिवार को नायब तहसीलदार राजकमल यादव के नेतृत्व में राजस्व टीम ने भी निरीक्षण किया। टीम ने शेरकोट खो बैराज, तटबंधों और बाढ़ संभावित गांवों का दौरा किया। हादकपुर, तिपरजोत, नयागांव, नंदगांव, नाथाडोई, मंधौरा और कोपा सहित कई क्षेत्रों का निरीक्षण हुआ। टीम ने ग्रामीणों को खो नदी और रामगंगा नदी से दूर रहने की सलाह दी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed