फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bijnor News ›   Heavy damage to crops due to rain and hail

वर्षा और ओलावृष्टि से फसलों को पहुंचा भारी नुकसान

Mon, 16 Mar 2020 12:15 AM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Mon, 16 Mar 2020 12:15 AM IST
विज्ञापन
Heavy damage to crops due to rain and hail
नजीबाबाद क्षेत्र में गिरे ओले-फाइल फोटो - फोटो : NAZIBABAD
वर्षा और ओलावृष्टि से फसलों को भारी नुकसान
विज्ञापन

नजीबाबाद। वर्षा और ओलावृष्टि से गेहूं, दलहनी फसलों, गन्ना और आम को भारी नुकसान पहुंचा है। किसानों ने प्रशासन से सर्वे कराकर किसानों को पहुंची कृषि नुकसान की क्षतिपूर्ति दिलाने की मांग की है।
मार्च माह में कई बार भारी वर्षा और ओलावृष्टि से किसानों को भारी नुकसान उठाना पड़ा है। नजीबाबाद ब्लॉक में नांगलसोती, मंडावली, जलालाबाद क्षेत्रों में एक सप्ताह के भीतर मूसलाधार वर्षा के साथ कई बार ओलावृष्टि हुई। वर्षा और ओलावृष्टि से सबसे अधिक नुकसान गेहूं और आम की फसल को पहुंचा है। दलहनी फसलों सहित चारे की फसल भी खराब मौसम से बुरी तरह प्रभावित हुई।
विज्ञापन

भाकियू के प्रांतीय उपाध्यक्ष चौ. बलराम सिंह का कहना है कि गेहूं की फसल 50 प्रतिशत तक प्रभावित हुई है। मूसलाधार वर्षा और पानी भरने से गेहूं की फसल खेतों में समतल हो गई। उन्होंने फसलों को पहुंचे नुकसान का सर्वे कराकर प्रभावित किसानों को नुकसान की भरपाई कराने की मांग की है।
विज्ञापन
विज्ञापन

बिजौरी निवासी फार्म स्वामी एवं प्रधान हरप्रीत सिंह संधु ने गन्ने की फसल केे साथ दलहनी फसलों में मसूर, चना को वर्षा से नुकसान पहुंचने, तैयार आलू की फसल खराब होने तथा आम की फसल को ओलावृष्टि से भारी नुकसान पहुंचने पर चिंता व्यक्त की।
किसान नेता सरदार इकबाल सिंह का कहना है कि गेहूं के जो खेत नीचे थे। उनकी फसल पूरी तरह से बर्बाद हो चुकी है। जिन किसानों ने गन्ना बोया था वह भी नहीं जम पाएगा तथा आगे गन्ने की बुआई खेत गीला होने से प्रभावित होगी।
फसलों को पहुंचा 50 प्रतिशत तक नुकसान
नजीबाबाद। किसानों ने वर्षा और ओलावृष्टि से गेहूं की 40 से 50 प्रतिशत फसल बर्बाद होने का दवा किया। किसानों ने दलहनी फसलों और आम के बौर को 30 से 40 प्रतिशत नुकसान होने तथा खेतों में खड़ी गेहूं की बची फसल का उत्पादन 10 से 20 प्रतिशत तक कम होने की संभावना व्यक्त की।

राजस्व निरीक्षक और लेखपाल देंगे रिपोर्ट : तहसीलदार
नजीबाबाद। तहसीलदार राधेश्याम शर्मा ने बताया कि तहसील के समस्त राजस्व निरीक्षक और लेखपालों को तत्काल कृषि को पहुंचे नुकसान की जांच कर रिपोर्ट देने को कहा गया है। उन्होंने बताया सरसरी तौर पर जांच में फसलों को 33 प्रतिशत से कम नुकसान पहुंचने की प्रथम दृष्टया बात सामने आई है। जांच रिपोर्ट के बाद ही नुकसान की वास्तविक रिपोर्ट मिलेगी।

नजीबाबाद में आम की फसल का ओलावृष्टि से झड़ा बौर।

नजीबाबाद में आम की फसल का ओलावृष्टि से झड़ा बौर।- फोटो : NAZIBABAD

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed