फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bijnor News ›   Heat wave likely on 22, administration issues advisory

Bijnor News: 22 लू चलने की आशंका, प्रशासन ने जारी की एडवाइजरी

Wed, 20 May 2026 12:26 AM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Wed, 20 May 2026 12:26 AM IST
विज्ञापन
Heat wave likely on 22, administration issues advisory
बिजनौर। आगामी दिनों में भीषण गर्मी और संभावित हीट वेव को लेकर जिला प्रशासन ने अलर्ट जारी किया है। अपर जिलाधिकारी वित्त एवं राजस्व देवेंद्र पाल सिंह ने मौसम विभाग लखनऊ के हवाले से बताया कि 22 मई को संभाग के दक्षिणी क्षेत्रों में कहीं-कहीं लू चलने की संभावना है। बढ़ते तापमान और गर्म हवाओं को देखते हुए प्रशासन ने आमजन, किसानों और पशुपालकों के लिए विशेष एडवाइजरी जारी करते हुए सतर्क रहने की अपील की है।
विज्ञापन

जारी निर्देशों में कहा गया है कि लोग दोपहर 12 बजे से शाम 4 बजे तक अनावश्यक रूप से घरों से बाहर न निकलें। बाहर जाते समय सिर को कपड़े, टोपी या छतरी से ढककर रखें तथा हल्के रंग के सूती वस्त्र पहनें। शरीर में पानी की कमी से बचने के लिए अधिक मात्रा में पानी, छाछ, नींबू पानी और ओआरएस का सेवन करने की सलाह दी गई है। प्रशासन ने विशेष रूप से बच्चों, बुजुर्गों और गंभीर बीमारियों से पीड़ित लोगों का ध्यान रखने के निर्देश दिए हैं।
विज्ञापन


-किसानों और पशुपालकों को भी सतर्क रहने की सलाह
प्रशासन ने किसानों को फसलों में हल्की सिंचाई कर पर्याप्त नमी बनाए रखने तथा कटाई के बाद फसल को लंबे समय तक खेत में न छोड़ने की सलाह दी है। वहीं पशुपालकों को पशुओं को छायादार स्थान पर रखने और पर्याप्त पानी उपलब्ध कराने के निर्देश दिए गए हैं। दोपहर 12 बजे से शाम 4 बजे तक तेज धूप में बाहर जाने से बचने, बच्चों और जानवरों को बंद वाहनों में अकेला न छोड़ने तथा बासी एवं अधिक तैलीय भोजन से परहेज करने की अपील भी की गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed