{"_id":"66720dce00627545c405a994","slug":"heat-value-is-continuously-increasing-speed-of-heat-wave-is-35-km-per-hour-bijnor-news-c-27-1-smrt1006-125480-2024-06-19","type":"story","status":"publish","title_hn":"Bijnor News: लगातार बढ़ रहा ताप का ‘मान’, लू की रफ्तार 35 किमी प्रति घंटा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Bijnor News: लगातार बढ़ रहा ताप का ‘मान’, लू की रफ्तार 35 किमी प्रति घंटा
विज्ञापन
मंगलवार को 43 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया अधिकतम तापमान
तेज हवाएं चलने से कई स्थानों पर बिजली बाधित हुई
लो वोल्टेज और बिजली कटौती से भी लोगों को हुई काफी परेशानी
संवाद न्यूज एजेंसी
बिजनौर। जिले में गर्मी का प्रकोप अभी कम नहीं हो रहा है। मंगलवार को पारा 43 डिग्री सेल्सियस रहा। 35 किमी प्रति घंटे की रफ्तार से चली गर्म हवा ने लोगों को झुलसाया। इससे कई जगह बिजली भी बाधित हुई। लो वोल्टेज और बिजली कटौती से लोगों को काफी परेशानी हुई।
मंगलवार को सुबह से गर्मी तेज थी। सुबह नौ बजे लू चलने से राहगीरों को काफी परेशानी का सामना करना पड़ा। तेज हवा चलने से धूल उड़ी। ऐसे में बाइक सवार रूक-रूककर अपनी मंजिल तक पहुंचे। कई जगह पोल भी टूट गए, जिससे बिजली भी बाधित हुई। दोपहर में गर्मी अधिक होने पर सड़कों पर भीड़भाड़ कम नजर आई।
वेदर डॉट कॉम के अनुसार बिजनौर तहसील में अधिकतम तापमान 43 डिग्री सेल्सियस और न्यूनतम तापमान 33 डिग्री सेल्सियस रहा।
इस सप्ताह बारिश होने का कोई अनुमान नहीं है। इससे गर्मी का प्रकोप कम नहीं होगा। अभी गर्मी ओर सताएगी। - सतीश कुमार, प्रेषक, नगीना स्थित कृषि वेधशाला
किरतपुर में मंगलवार को बिजली ने खूब सताया। घंटों बिजली बाधित रही। इससे लोग बिलबिला उठे। ओवर लोडिंग होने के कारण ट्रिपिंग से लोगों को काफी दिक्कत हो रही है। बढ़ापुर में भी तेज हवा चलने पर विद्युत आपूर्ति भी बाधित रही। शाम के समय सुचारू होने पर लोगों ने राहत की सांस ली। ओवरलोड की वजह से ट्रिपिंग की समस्या बनी हुई है।
विज्ञापन
गर्मी में ऐसे करें बचाव
-धूप में घरों से बाहर न निकलें
-थोड़ी-थोड़ी देर में पानी पीते रहें
-बार-बार मुंह धोते रहे
-रखा हुआ खाना न खाएं
-कटे, फटे हुए फल न खाएं
-एसी में बैठने के बाद तुरंत गर्मी में न जाएं
-- -- -
जिले में तहसीलों का तापमान-
तहसील- अधिकतम तापमान- न्यूनतम तापमान
बिजनौर- 43- 33
नगीना- 40- 26.8
चांदपुर- 43- 32
धामपुर- 42- 31
नजीबाबाद- 43- 27
नोट: नगीना का तापमान कृषि वेधशाला, नजीबाबाद का कॉलेज और अन्य तहसीलों का तापमान वेदर डॉट कॉम से लिया गया है।