{"_id":"6140e8b18ebc3eb50202a4e9","slug":"hearing-in-caa-case-will-be-held-on-22-bijnor-news-mrt5562312100","type":"story","status":"publish","title_hn":"सीएए मामले में 22 को होगी सुनवाई","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
सीएए मामले में 22 को होगी सुनवाई
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
सीएए मामले में 22 को होगी सुनवाई
बिजनौर। दिसंबर 2019 में सीएए के विरोध में नहटौर में हुए बवाल के दौरान एक युवक की मौत के मामले में पूर्व एसपी सहित सात पुलिसकर्मियों के खिलाफ एफआईआर दर्ज कराने के लिए दिए गए प्रार्थना पत्र पर अब 22 सितंबर को सुनवाई होगी। सीजेएम विमल त्रिपाठी ने इस मामले में एसपी बिजनौर से आख्या मंगाई थी जो मंगलवार को न्यायालय में प्राप्त नहीं हुई। सीजेएम ने एसपी को 22 सितंबर को अपनी आख्या न्यायालय में प्रस्तुत करने के आदेश दिए हैं।
नहटौर के चरखी नौधा निवासी शुऐब की ओर से सीजेएम न्यायालय में धारा 156/3 के तहत प्रार्थना पत्र दिया गया है, जिसमें शुऐब ने तत्कालीन एसपी संजीव त्यागी, तत्कालीन थाना प्रभारी राजेश सोलंकी, चौकी प्रभारी आशीष तोमर, पुलिस कांस्टेबल मोहित व तीन अज्ञात पुलिसकर्मियों पर उसके भाई सुलेमान की सीएए प्रदर्शन के दौरान हत्या का आरोप लगाया था। प्रार्थना पत्र में कहा गया है कि उसका भाई नमाज पढ़कर मस्जिद से घर आ रहा था। उसे पुलिस कर्मियों ने षड्यंत्र पूर्वक गोली मारकर हत्या कर दी। सुलेमान की मौत का मामला बहुत तूल पकड़ा था। कई नेता भी सुलेमान के घर गए थे पर सुलेमान की हत्या का आरोप लगाया था।