फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bijnor News ›   Health worker will not be vaccinated after February 4

चार फरवरी के बाद स्वास्थ्यकर्मी को नहीं लगेगा टीका

Mon, 25 Jan 2021 11:20 PM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Mon, 25 Jan 2021 11:20 PM IST
विज्ञापन
Health worker will not be vaccinated after February 4
चार फरवरी के बाद स्वास्थ्यकर्मी को नहीं लगेगा टीका
विज्ञापन

बिजनौर। जिले में कोरोनारोधी टीका लगवाने के लिए अग्रिम पंक्ति के कोरोना योद्धा स्वास्थ्यकर्मियों के पास चार फरवरी तक आखिरी मौका है। इसके बाद जनपद में किसी भी स्वास्थ्यकर्मी को कोरोनारोधी टीका नहीं लगाया जाएगा। इसके साथ ही उनका नाम और पूरा डाटा सूची और कोविन पोर्टल से हट जाएगा। इसके लिए शासन की ओर से गाइडलाइन जारी कर दी गई है।
कोरोना के खिलाफ जंग में केंद्र सरकार के निर्देश पर 16 जनवरी से देशभर में अग्रिम पंक्ति के कोरोना योद्धाओं को प्रतिरक्षित करने की शुरुआत हो चुकी है। सीएमओ डा. विजय कुमार यादव ने बताया कि जनपद में इस श्रेणी में करीब 14 हजार 500 स्वास्थ्यकर्मियों का चयन किया गया है। इनमें से 16 और 22 जनवरी को करीब दो हजार स्वास्थ्यकर्मियों को टीका लग चुका है। अगली बार जिले में 28 और 29 जनवरी तथा चार फरवरी को शेष स्वास्थ्यकर्मियों को प्रतिरक्षित किया जाएगा। इसके बाद किसी भी स्वास्थ्यकर्मी का टीकाकरण नहीं होगा। उन्होंने कहा कि इसके बाद ही संबंधित का नाम सूची और कोविन पोर्टल से स्वत: ही हट जाएगा। स्वास्थ्यकर्मियों के लिए लिमिटेड डोज ही दी गई हैं।
विज्ञापन

टीकाकरण से मात्र 24 लोगों को हुई मामूली एलर्जी
सीएमओ के अनुुसार कोरोनारोधी टीका लगवाने से किसी प्रकार की कोई परेशानी नहीं होती। अब तक जिले में दो बार हुए टीकाकरण के दौरान मात्र 24 स्वास्थ्यकर्मियों को मामूली एलर्जी हुई थी। थोड़ी देर बाद ही ये सभी ठीक हो गए थे, जो अब पूरी तरह से स्वस्थ हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

स्वास्थ्यकर्मियों के लिए मिली है लिमिटेड डोज
सीएमओ ने बताया कि शासन की ओर से जिले के स्वास्थ्यकर्मियों के लिए लिमिटेड डोज ही भेजी गई हैं। इसके बाद कोई डोज स्वास्थ्यकर्मियों के लिए नहीं मिलेंगी, इसलिए जो भी कोरोना योद्धा टीकाकरण कराने से रह गए हैं, वे इन तिथियों में अपना टीकाकरण कराना सुनिश्चित करें।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed