{"_id":"5eb989ab8ebc3e90322f2cb0","slug":"health-department-took-samples-of-15-people-nazibabad-news-mrt4813852118","type":"story","status":"publish","title_hn":"स्वास्थ्य विभाग ने लिए 15 लोगों के सैंपल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
स्वास्थ्य विभाग ने लिए 15 लोगों के सैंपल
विज्ञापन
नजीबाबाद के सीएचसी में सैंपल लेते स्वास्थ्यकर्मी।
- फोटो : NAZIBABAD
स्वास्थ्य विभाग ने लिए 15 लोगों के सैंपल
नजीबाबाद। सीएमओ विजय कुमार यादव के निर्देश पर स्वास्थ्य विभाग की टीम ने नोडल अधिकारी डा. सर्वेश निराला की देखरेख में 15 लोगों के कोरोना वायरस संक्रमण जांच के लिए सैंपल लिए। सोमवार को स्वास्थ्य विभाग की टीम सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र समीपुर पहुंची और जांच के लिए सैंपल लिए। नजीबाबाद के आईटीआई समीपुर और सीवी रमन आईटीआइ केंद्र पर अब कोई भी व्यक्ति क्वारंटीन में नहीं है। सभी लोगों के नेगेटिव रिपोर्ट आने और क्वारंटीन अवधि पूरी होने के बाद नोडल अधिकारी डा. सर्वेश निराला ने उन्हें स्वस्थ घोषित कर क्वारंटीन केंद्र से कई दिन पूर्व मुक्त कर दिया था।
क्वारंटीन में अब केवल विधायक और उनके साथी
नजीबाबाद। स्वास्थ्य विभाग के नोडल अधिकारी डा. सर्वेश निराला की निगरानी में महाराजगंज की तहसील नौतनवा के निर्दलीय विधायक अमनमाणि त्रिपाठी और उनके छह साथी नजीबाबाद के चांद बैंक्वेट हॉल में क्वारंटीन में हैं। नजीबाबाद पुलिस ने लॉकडाउन के उल्लंघन में 4 मई को विधायक अमनमाणि त्रिपाठी और उनके छह साथियों को पकड़ा था। न्यायालय से जमानत के बाद विधायक अमनमाणि और उनके साथियों को 5 मई से नजीबाबाद में क्वारंटीन किया गया है।