फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bijnor News ›   Health department does not know how many hospitals have ETP installed

स्वास्थ्य विभाग को नहीं पता कितने अस्पतालों में लगा ईटीपी

Fri, 14 Oct 2022 12:12 AM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Fri, 14 Oct 2022 12:12 AM IST
विज्ञापन
Health department does not know how many hospitals have ETP installed
स्वास्थ्य विभाग को नहीं पता कितने अस्पतालों में लगा ईटीपी
विज्ञापन

बिजनौर। स्वास्थ्य विभाग को नहीं पता कितने प्राइवेट नर्सिंग होम में ईटीपी लगा हुआ है। जिससे साफ जाहिर हो रहा है कि स्वास्थ्य विभाग बिना मानकों पर खरा नहीं उतरने पर भी प्राइवेट नर्सिंग होम का रजिस्ट्रेशन कर रहा है। अस्पताल का रजिस्ट्रेशन करते समय भी स्वास्थ्य विभाग ने संचालकों से यह भी जानकारी नहीं ली कि आपके पास ईटीपी सर्टिफिकेट है या नहीं।
जिले में कई अस्पताल बिना ईटीपी के ही संचालित हो रही हैं। स्वास्थ्य विभाग सिर्फ रजिस्ट्रेशन करते समय ही जांच करने के दावे करता है। मगर बाद में भी स्वास्थ्य विभाग के अधिकारी अस्पतालों में जाकर मानक पूरे होने की खबर नहीं लेते हैं। यहीं वजह है कि अभी तक स्वास्थ्य विभाग के पास यह रिकॉर्ड नहीं है कि कितने अस्पतालों में ईटीपी लगा हुआ है। जबकि सरकार की ओर से 10 बेड से ऊपर वाले नर्सिंग होम के लिए ईटीपी (इफ्लुएंट ट्रीटमेंट प्लांट) लगाने के आदेश है। मगर बिजनौर स्वस्थ्य विभाग के अधिकारियों के पास अस्पतालों में ईटीपी लगे होने की कोई जानकारी नहीं है।
विज्ञापन

कार्रवाई में सर्टिफिकेट मिला प्लांट नहीं
प्रशासन और स्वास्थ्य विभाग की संयुक्त टीम ने बिजनौर के जीवन हॉस्पिटल पर छापा मारकर सील कर दिया है। संचालक ने अधिकारियों को ईटीपी का सर्टिफिकेट को दिखाया। मगर कार्रवाई के दौरान अस्पताल में कोई प्लांट नहीं मिला है। जिससे पता चलता है कि सब दावे कागजों में ही सीमित हैं, धरातल पर कुछ नहीं है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रिकॉर्ड इकट्ठा कर रहा स्वास्थ्य विभाग
स्वास्थ्य विभाग से मिली जानकारी के मुताबिक जिले में 238 नर्सिंग होम संचालित हो रहे हैं। इन अस्पतालों में ईटीपी है या नहीं, इसकी जानकारी करने में अब स्वास्थ्य विभाग जुटा हुआ है। क्योंकि बुधवार को अस्पताल पर हुई छापेमारी में सिर्फ ईटीपी सर्टिफिकेट मिला था। अस्पताल में प्लांट बनाया नहीं गया था।
क्या है ईटीपी
अस्पतालों से जो गंदा पानी और तरल पदार्थ निकलता है, उसे एफ्लुएंट ट्रीटमेंट प्लांट(ईटीपी) में साफ किया जाता है। जिसके बाद नालियों में भी अगर अस्पतालों का पानी बहेगा तो भूजल को प्रदूषित नहीं करेगा। स्वास्थ्य विभाग को यह भी मालूम नहीं है कि अस्पतालों में ईटीपी लगा है या नहीं है। यह भी जानकारी नहीं है कि अस्पतालों से निकलने वाला गंदा पानी कहां जा रहा है। सीएमओ विजय कुमार गोयल ने बताया कि उन्हें जानकारी नहीं है कि कितने अस्पतालों में ईटीपी लगा हुआ है।
वर्जन.........
एनजीटी का आदेश मिला है। जिसमें सभी नर्सिंग होम के लिए ईटीपी लगाना अनिवार्य कर दिया गया है। यदि किसी अस्पताल में ईटीपी नहीं है तो उस पर कानूनी कार्रवाई की जाएगी। जिसमें जुर्माने का भी प्रावधान है -आशुतोष चौहान, क्षेत्रीय प्रदूषण अधिकारी

वर्जन::
जिले के कितने अस्पतालों में ईटीपी लगा हुआ है, उन्हें अभी इसकी जानकारी नहीं है। सभी अस्पतालों का सर्वे किया जा रहा है। सर्वे के बाद ही पता चलेगा कि कितने अस्पतालों में ईटीपी लगा हुआ है।.....डॉ. विजय कुमार गोयल, सीएमओ
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed