{"_id":"60a94f5c8ebc3e6e8e2afbad","slug":"health-department-came-into-action-bijnor-news-mrt5394482109","type":"story","status":"publish","title_hn":"हरकत में आया स्वास्थ्य विभाग","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
हरकत में आया स्वास्थ्य विभाग
विज्ञापन
हरकत में आया स्वास्थ्य विभाग
गंज दारानगर। लगातार दो दिन से खबर प्रकाशित होने के बाद हरकत में आए स्वास्थ्य विभाग ने तीन गांव में 65 ग्रामीणों के खून की जांच की और 40 लोगों को कोरोना रोधी टीका लगवाकर प्रतिरक्षित किया। इस दौरान विभिन्न बीमारियों से पीड़ित 25 मरीजों को मेडिकल किट दी गई।
पिछले एक माह से क्षेत्र के विभिन्न गांवों में घर-घर बुखार के मरीज थे। हालात ये हैं कि अब भी कई घरों में कोरोना और बुखार से पीड़ित मरीज हैं। एक माह में क्षेत्र के लगभग 43 मरीजों की बुखार और कोरोना आदि बीमारियों ने जान ले ली। ग्रामीणों का आरोप है कि इतना सब कुछ होने के बाद भी जिला प्रशासन या फिर स्वास्थ्य विभाग की टीम ने सुध नहीं ली। अमर उजाला ने क्षेत्रवासियों की इस समस्या को प्रमुखता से प्रकाशित किया था। ग्रामीणों के अनुसार अब जिला पंचायत और स्वास्थ्य विभाग की टीम ने आशाओं की टीम गठित कर क्षेत्र में घर-घर जाकर सर्वे कराने का काम शुरू कर दिया है। इस दौरान आशाएं ग्रामीणों की थर्मल स्क्रीनिंग से जांच कर रही हैं और दवाइयां वितरित कर रही हैं। ग्राम प्रधान के पति सरफराज अहमद ने अटे नालों को शनिवार से अपनी निगरानी में ही साफ कराया और जगह-जगह पड़े कूड़े के ढेर हटवाकर साफ सफाई कराई। वहीं, ग्राम शाहपुर एवं हेल्थ केयर गंज में सफाई अभियान चलाया गया। उन्होंने बताया कि क्षेत्र में सफाई व्यवस्था दुरुस्त रखने के लिए प्रेरित किया।