फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bijnor News ›   Health benefits to everyone

हर व्यक्ति को मिले स्वास्थ्य लाभ

Tue, 28 Mar 2017 12:09 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, बिजनौर
ब्यूरो/अमर उजाला, बिजनौर Updated Tue, 28 Mar 2017 12:09 AM IST
विज्ञापन
Health benefits to everyone
नजीबाबाद के गुरु रामराय स्कूल में पंजीकरण करातीं महिलाएं। - फोटो : अमर उजाला
नजीबाबाद में श्री महंत इंदिरेश अस्पताल देहरादून और अमर उजाला फाउंडेशन के सहयोग से नजीबाबाद में आयोजित चिकित्सा शिविर में 1280 रोगियों ने स्वास्थ्य का परीक्षण कराया। श्री महंत इंदिरेश अस्पताल की ओर से ईसीजी, ब्लड प्रेशर, ब्लड शुगर सहित विभिन्न रोगों की निशुल्क जांच कर रोगियों को मुफ्त दवा दी गई।
विज्ञापन

श्री गुरु रामराय पब्लिक स्कूल नजीबाबाद में स्वास्थ्य संबंधी चिंताओं को लेकर रोगी पहुंचे थे। शिविर का उद्घाटन मुख्य अतिथि एसडीएम वीके सिंह और एसजीआरआर पब्लिक स्कूल के प्रधानाचार्य गणेश बिडालिया ने संयुक्त रूप से किया। एसडीएम ने दोनों संस्थानों द्वारा आर्थिक रूप से कमजोर रोगियों की मदद के लिए आयोजित निशुल्क चिकित्सा शिविर को संवेदनाओं से भरी सच्ची मानवीय सेवा बताया। 
विज्ञापन

श्री महंत इंदिरेश अस्पताल के जनसंपर्क अधिकारी भूपेंद्र रतूड़ी ने बताया कि मैदानी और पर्वतीय दूरस्थ क्षेत्र के रोगियों को उनके क्षेत्र में पहुंचकर श्री महंत इंदिरेश अस्पताल और अमर उजाला फाउंडेशन ने सस्ती और सुलभ चिकित्सा सेवा उपलब्ध कराने का बीड़ा उठाया है। कहा कि निशुल्क शिविर के माध्यम से आर्थिक रूप से कमजोर परिवारों को निशुल्क जांच और दवा उपलब्ध कराना श्री महंत इंदिरेश अस्पताल प्रबंधन का ध्येय रहा है। मेडिसिन विभाग के डा. शलभ लोधी, शिशु रोग विशेषज्ञ डॉ. पीयूष, नाक, कान, गला विशेषज्ञ डॉ. एजाजुलहक, सर्जरी विभाग के डॉ. शुप्रम शर्मा, नेत्र रोग विभाग के डॉ. आशीष कक्कड़, हड्डी रोग विशेषज्ञ डॉ.रवि रंजन, त्वचा रोग विशेषज्ञ डॉ. बेला भट्ट, स्त्री एवं प्रसूति रोग विशेषज्ञ डॉ. अंशुम, दंत रोग विशेषज्ञ डॉ. विद्या सचदेवा ने दूर दराज से आए रोगियों की जांच कर दवा और चिकित्सीय परामर्श दिया। स्वास्थ्य शिविर में अलीपुरा, साहनपुर, पदारतपुर, पूरनपुर, पुरुषोत्तमपुर, मुख्तियारपुर, शाहपुर, रानीपुर, बिजौरी से आए सैकड़ों रोगियों ने स्वास्थ्य लाभ उठाया। अस्पताल जनसंपर्क अधिकारी भूपेंद्र रतूड़ी, पीआरओ हरिशंकर, विनय बहादुर शर्मा, सत्यवीर सिंह चौहान, प्रशांत, नरदेव सिंह, आदि रहे। 
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed