फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bijnor News ›   Head teachers will get tablets

परिषदीय विद्यालयों के हेड शिक्षक होंगे हाईटेक

Sun, 03 Jul 2022 12:00 AM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Sun, 03 Jul 2022 12:00 AM IST
विज्ञापन
Head teachers will get tablets
बिजनौर। परिषदीय प्राथमिक और उच्च प्राथमिक तथा कंपोजिट विद्यालयों के मुख्याध्यापक अब हाईटेक होंगे। शासन की ओर से मुख्याध्यापकों को टैबलेट देने की तैयारी चल रही है। विभाग से शिक्षकों का डाटा मांगा जा रहा है। अफसरों का कहना है कि जल्द ही शिक्षकों को टैबलेट मिल जाएंगे।
विज्ञापन

जनपद में करीब 2119 परिषदीय विद्यालय संचालित हो रहे हैं। इनमें 1354 प्राइमरी विद्यालय, 376 उच्च प्राथमिक विद्यालय और 389 कंपोजिट विद्यालय संचालित हो रहे हैं। शासन व विभाग की ओर से कायाकल्प योजना के तहत विद्यालयों में मूलभूत सुविधाएं पूर्ण कराई जा रही है। काफी परिषदीय विद्यालयों में एलईडी लगाकर स्मार्ट क्लास संचालित की जा रही है। इसी क्रम में शासन व विभाग की ओर से शिक्षकों को हाईटेक करने के लिए टैबलेट दिए जाएंगे, ताकि मुख्याध्यापक वर्चुअल विभिन्न योजनाओं से सीधे जुड़ सकें। साथ ही विभाग का डाटा ऑनलाइन विद्यालयों में बैठकर अपलोड कर देंगे। इससे नवाचार को भी बढ़ावा मिलेगा। टैबलेट देने के लिए विभाग द्वारा मुख्याध्यापकों का डाटा मांगा जा रहा है। अफसरों को उम्मीद है कि जुलाई व अगस्त माह में ही टैबलेट का वितरण होने की संभावना है।
विज्ञापन

शासन से मुख्याध्यापकों व विद्यालयों का ब्योरा मांगा गया। शासन स्तर पर मुख्याध्यापकों को जल्द टैबलेट देने की तैयारी चल रही है। टैबलेट मिलने से शिक्षकों को कार्य आसानी होगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

-जयकरन यादव बीएसए
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed