फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bijnor News ›   He committed suicide by hanging himself when his wife went to her parents' house.

Bijnor News: पत्नी के मायके जाने पर फंदे से लटककर दी जान

Mon, 29 Dec 2025 01:05 AM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Mon, 29 Dec 2025 01:05 AM IST
विज्ञापन
He committed suicide by hanging himself when his wife went to her parents' house.
बिजनौर/दारानगर गंज। दारानगर गंज निवासी मोनू सैनी (26) ने रविवार की सुबह नौ बजे फंदे से लटककर जान दे दी। पत्नी के मायके चले जाने की वजह से तनाव में आए मोनू ने यह कदम उठाया। आत्महत्या किए जाने से परिवार वालों का रो रोकर बुरा हाल है।
विज्ञापन

रविवार की सुबह नौ बजे लाखन सिंह ने कमरे का दरवाजा खोला तो बेटे मोनू को फंदे पर लटका देख उनके होश उड़ गए। छत की कुंडी में कपड़ा बांधकर बनाए गए फंदे पर मोनू का शव लटका हुआ था। आस पास के लोगों की भीड़ भी जमा हो गई।
विज्ञापन

मृतक के पिता ने बताया कि मोनू का अपनी पत्नी से किसी बात को लेकर झगड़ा चल रहा था। दो दिन पहले मोनू की पत्नी ने अपने मायके वालों को फोन करके बुलाया। इसके बाद आठ साल की बेटी और पांच साल के बेटे को लेकर मायकों वालों के साथ ही घर चली गई। जोकि अब कभी ससुराल नहीं आने की बात कहकर गई थी। इसके बाद से ही मोनू तनाव में आ गया। शव लटका होने की सूचना पर सीओ सिटी संग्राम सिंह और शहर कोतवाल धर्मेंद्र सोलंकी ने फोरेंसिक टीम के साथ मौके पर पहुंचकर निरीक्षण किया। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। मृतक मोनू राजमिस्त्री का काम करता था। गांव में चर्चा है कि मोनू का अपनी पत्नी से आए दिन विवाद रहता था। अब मोनू अपने पीछे पत्नी, बेटा-बेटी और बूढ़े मां-बाप को रोता बिलखता छोड़ गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed