फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bijnor News ›   He became the Bijnor Kesari

राहुल बने बिजनौर केसरी

Sun, 28 Aug 2016 11:59 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, बिजनौर
ब्यूरो/अमर उजाला, बिजनौर Updated Sun, 28 Aug 2016 11:59 PM IST
विज्ञापन
He became the Bijnor Kesari
जिलास्तरीय कुश्ती प्रतियोगिता मे अनुज को सम्मानित करते अतिथि। - फोटो : अमर उजाला
बिजनौर में  स्वर्गीय चौधरी दिलावर सिंह मेमोरियल जिलास्तरीय टाइटिल कुश्ती प्रतियोगिता में जिले भर के पहलवानों ने भाग लेकर विरोधी पहलवानों को पटखनी दी। विजेता पहलवानों को गदा देकर सम्मानित किया गया।
विज्ञापन

नेहरू स्पोर्ट्स स्टेडियम में आयोजित प्रतियोगिता में राहुल ने बिट्टू को हराकर बिजनौर केसरी और विमल ने जगराज को हराकर बिजनौर कुमार के खिताब अपने नाम किए। दोनों ने लगातार तीसरे साल ये खिताब जीते हैं। चकित ने विंकल को हराकर वीर अभिमन्यु और विशेषांक ने दीपक को हराकर वीर भरत का खिताब अपने नाम किया। ओपन टाइटिल दिल्ली के पहलवान अनुज अनुज राणा ने अपने नाम किया। विधायक रुचि वीरा, जिला क्रीड़ा अधिकारी डॉ. अतुल सिन्हा, आयोजक कमल कुमार, डॉ. सूर्यमणि रघुवंशी ने विजेता खिलाड़ियों को गदा और नगद धनराशि देकर पुरस्कृत किया। निर्णायक मंडल में अंतरराष्ट्रीय कमंटेटर पंकज सक्सेना, जयप्रकाश यादव, विवेक कुमार, जितेंद्र सिंह, संजय जैन रहे। इस दौरान अनुराग चौधरी, विशाल चौधरी, मनोज कुच्छल, धर्मदेव सिंह, मानव सचदेवा आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed