फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bijnor News ›   Have a good forgiveness, avoid anger

जैन समाज के दशलक्षण पर्व शुरू

Sun, 23 Aug 2020 10:57 PM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Sun, 23 Aug 2020 10:57 PM IST
विज्ञापन
Have a good forgiveness, avoid anger
नजीबाबाद में दशलक्षण पर्व पर पूजा-अर्चना करते जैन श्रद्धालु। - फोटो : NAZIBABAD
उत्तम क्षमा भाव रखें, क्रोध से बचें
विज्ञापन

नजीबाबाद। जैन धर्म के दशलक्षण पर्व श्रद्धा और आस्था के साथ शुरू हुए। जैन अनुयायियों ने पूजा-अर्चना के साथ उत्तम क्षमा भाव रखने का संकल्प लिया। नगर के श्री दिगंबर जैन पंचायती और सरजायती मंदिरों में जैन समाज के लोगों ने दशलक्षण पर्व का प्रथम दिन उत्तम क्षमा पर्व के रूप में मनाया। समाज के लोगों ने क्रोध न करने क्षमा भाव रखने के संकल्प के साथ मंगलाचरण पाठ, श्री देव शास्त्र गुरु पूजा, तीर्थंकर पूजा, दशलक्षण पूजा और सोलहकरण पूजा में भाग लिया।

उत्तम क्षमा पर्व पर चर्चा करते हुए चयन विद्वानों ने आत्मा का धर्म होने के कारण प्रत्येक अंग के साथ उत्तम क्षमा के जुड़ाव की चर्चा की। जैन अनुयायियों ने अहिंसा परमो धर्म: को व्यवहारिक रूप में स्वीकार करने, जीवन की सार्थकता और तनाव मुक्ति के लिए क्रोध को हावी न होने देने की सलाह दी। दशलक्षण पर्व पर आयोजित अभिषेक और पूजन में पारसनाथ जैन, जिनेश्वर प्रसाद जैन, अजय जैन, जितेंद्र जैन, दीपक जैन, नमन जैन और अनुभव जैन ने पूजा-अर्चना में सोशल डिस्टेंसिंग के साथ भाग लिया। मूल नायक वेदी, महावीर वेदी और आदिनाथ की वेदी पर अभिषेक और पूजा-अर्चना में सोशल डिस्टेंसिंग के साथ ममता जैन, सामला जैन, सुषमा जैन, सुनीता जैन, ज्ञानचंद जैन, अलका जैन, रैना जैन, वंदना जैन सहित जैन समाज के लोग भाग लिया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed