फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bijnor News ›   Havan-yagya performed at the ashram on Netaji's birthday

नेताजी के जन्मदिन पर आश्रम में हुआ हवन-यज्ञ

Sat, 23 Jan 2021 11:57 PM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Sat, 23 Jan 2021 11:57 PM IST
विज्ञापन
Havan-yagya performed at the ashram on Netaji's birthday
नेताजी के जन्मदिन पर आश्रम में हुआ हवन-यज्ञ
विज्ञापन

नूरपुर। भारत सेवाधाम आश्रम मोरना में नेताजी सुभाषचंद्र बोस का 125वां जन्मदिन पर आश्रम में हवन, यज्ञ का आयोजन किया गया।
शनिवार को आश्रम में आयोजित कार्यक्रम का शुभारंभ मुख्य अतिथि परिवहन राज्यमंत्री अशोक कटारिया व महंत हरिदास ने नेताजी सुभाषचंद्र के चित्र पर पुष्प अर्पित कर किया। कटारिया ने कहा कि देश को अंग्रेजों की दास्तां से मुक्त कराने में नेताजी का बड़ा योगदान रहा है। उनके एक इशारे पर लोग जान देने को तैैयार रहते थे। नेताजी जैसे आजादी के योद्धाओं के चलते ही आज हम आजाद भारत में सांस ले रहे हैं। भाजपा सरकार ने उनके जन्मदिन को पराक्रम दिवस के रूप में मनाने का निर्णय किया। इससे पहले आश्रम में हवन किया गया। कार्यक्रम में आए अतिथियों का तिलक कर स्वागत किया गया। अंत में भंडारे का आयोजन किया गया। कार्यक्रम का संचालन अनिल कुमार कमल व अध्यक्षता महंत हरिदास जी ने की। देवराज सिंह भाजपा जिलाध्यक्ष सुभाष वाल्मीकि आदि शामिल रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed