{"_id":"5f8c835f8ebc3e9b8e692578","slug":"hathini-ran-the-shift-bus-bijnor-news-mrt506846432","type":"story","status":"publish","title_hn":"हथिनी ने शिफ्ट बस को दौड़ाया","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
हथिनी ने शिफ्ट बस को दौड़ाया
विज्ञापन
हथिनी ने शिफ्ट बस को दौड़ाया
कालागढ़। रामगंगा बांध के शहीद स्मारक जल विद्युत गृह मार्ग पर हथिनी ने शिफ्ट बस को दौड़ा लिया। चालक ने वैकल्पिक मार्ग से बस को मुख्य बांध पर पहुंचाया। रामगंगा बांध क्षेत्र में हाथियों के आक्रामक हो जाने से कर्मचारियों की सुरक्षा को खतरा पैदा हो गया है।
रविवार सुबह जलविद्युत गृह से चालक धर्मेंद्र शिफ्ट बस को लेकर मुख्य बांध के लिए जा रहा था। जैसे ही बस शहीद स्मारक के पुलिस सुरक्षा बैरियर के निकट पहुंची तो एक हथिनी दिखाई दी। वहां मौके पर चार हाथी मौजूद थे। चालक हाथियों के रास्ते से हटने का इंतजार करने के लिए रुक गया। इसी बीच हथिनी ने बस की ओर दौड़ लगा दी। खतरे को भांपते हुए बस चालक ने बैक गियर में बस को पीछे ले जाकर वैकल्पिक मार्ग की ओर मोड़ दिया। वहीं, आपातकालीन वाहन को लेकर चालक लकी कालागढ़ जा रहा था। कैंटीन से नीचे उतरते ही शेर वाला नंबर दो के निकट हाथियों ने इस वाहन को भी रोक लिया। वाहन चालक ने वाहन को बांधपर ले जाकर रोका। पुलिस गार्द के कर्मचारियों ने शोर शराबा कर हाथियों को हटाया। कालागढ़ के वन क्षेत्राधिकारी राकेश कुमार भट्ट ने बताया कि गश्ती दलों को सतर्क किया गया है। बांध प्रशासन से ऐसी स्थिति आने पर सूचना देने को कहा गया है।