फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bijnor News ›   Harvest waste, farmers stop construction of power line

फसल बर्बाद, किसानों ने विद्युत लाइन का निर्माण रुकवाया

Sat, 07 Jul 2018 12:11 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, बिजनौर
ब्यूरो/अमर उजाला, बिजनौर Updated Sat, 07 Jul 2018 12:11 AM IST
विज्ञापन
Harvest waste, farmers stop construction of power line
शादीपुर के जंगल में विद्युत लाइन डालने से बर्बाद हुई फसल को दिखाते ग्रामीण। - फोटो : अमर उजाला
कोतवाली देहात में गांव शादीपुर में स्थित 132 केवीए के विद्युत केंद्र पर विद्युत सप्लाई नहटौर क्षेत्र के डींगरपुर में स्थित बड़े विद्युत केंद्र से की जा रही है। निगम ने आगामी समय में विद्युत सप्लाई डींगरपुर से हटाकर किरतपुर क्षेत्र के गांव स्वाहेड़ी में बनाए गए बड़े विद्युत केंद्र से शादीपुर के 132 केवीए के विद्युत केंद्र को सप्लाई देने का निर्णय लिया है। इसके चलते गांव शादीपुर से स्वाहेड़ी तक विद्युत लाइन बनाने का कार्य चल रहा है। विद्युत लाइन पर तार खींचते समय किसानों की गन्ने की काफी फसल नष्ट हो रही है। फसल का कोई मुआवजा न मिलने से क्षुब्ध किसानों ने शुक्रवार को विद्युत लाइन बिछा रहे कर्मचारियों को लाइन डालने से रोक दिया और धरने पर बैठ गए। सूचना पर जेई प्रदीप कुमार किसानों के पास पहुंचे और फसल का उचित मुआवजा दिलाने का आश्वासन दिया। लेकिन किसानों की मांग है कि जब तक विभाग के उच्च अधिकारी मौके पर आकर किसानों की नष्ट हो रही फसल का उचित मुआवजा दिलाने का आश्वासन नहीं देते तब तक वह विद्युत कार्य नहीं होने देंगे। धर्मपाल सिंह, हेमेंद्र सिंह, रामवीर सिंह, सत्यवीर सिंह, सौपाल सिंह, छुट्टन सिंह, राशिद, साजिद खान, कपिल आदि रहे। 
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed