फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bijnor News ›   Harassment of traders will not be tolerated: Kapil

व्यापारियों का उत्पीड़न बर्दाश्त नहीं होगा : कपिल

Fri, 09 Dec 2022 11:45 PM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Fri, 09 Dec 2022 11:45 PM IST
विज्ञापन
Harassment of traders will not be tolerated: Kapil
व्यापारियों का उत्पीड़न बर्दाश्त नहीं होगा : कपिल
विज्ञापन

नजीबाबाद। पश्चिमी उत्तर प्रदेश उद्योग व्यापार मंडल की बैठक में व्यापारियों ने जीएसटी के अधिकारियों के प्रति रोष व्यक्त किया।
पश्चिमी उप्र उद्योग व्यापार मंडल के जिलाध्यक्ष कपिल सराफ की अध्यक्षता में व्यापारियों की बैठक हुई। उन्होंने कहा कि जीएसटी के अधिकारियों द्वारा व्यापारियों के बीच जिस प्रकार भय का वातावरण बनाया गया, वह उचित नहीं है। उन्होंने कहा कि जीएसटी के अधिकारियों को पहले व्यापार मंडल के पदाधिकारियों की बैठक बुलाकर जीएसटी के कार्यों की रूपरेखा बतानी चाहिए थी। अचानक व्यापारियों के बीच जाकर कार्रवाई करने और भय का वातारण बनाने से संगठन के पदाधिकारियों में रोष व्याप्त है। जीएसटी टीम की कार्रवाई के डर से अधिकांश दुकानें शुक्रवार को बंद रही। उन्होंने जीएसटी के अधिकारियों से व्यापारियों की बैठक बुलाकर योजना की जानकारी देने की अपील की।

बैठक में नगर अध्यक्ष राजन टंडन गोल्डी, महिला नगर अध्यक्ष रुकय्या अंसारी, तसलीम सिद्दीकी, शाही सिद्दीकी, मुकीम कुरैशी, राजीव गुप्ता, मुकुल अग्रवाल, दानिश अंसारी, मोनिका यादव, आयशा सिद्दीकी, सुबोध महिंद्रा, मनीषा सैनी, सुनीता गुप्ता आदि व्यापारी शामिल रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed