फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bijnor News ›   Hanuman statue vandalized at Devsthal, villagers angry

Bijnor News: देवस्थल पर हनुमान प्रतिमा खंडित, ग्रामीणों में रोष

Sun, 04 Oct 2026 01:33 AM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Sun, 04 Oct 2026 01:33 AM IST
विज्ञापन
Hanuman statue vandalized at Devsthal, villagers angry
स्योहारा/ताजपुर। ग्राम तेलीपुरा में गांव से बाहर स्थित देवस्थल पर हनुमान जी की प्रतिमा खंडित मिलने से शनिवार को ग्रामीणों में नाराजगी फैल गई। प्रतिमा का एक हाथ खंडित था। सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और घटनास्थल का निरीक्षण कर मामले की जानकारी ली।
विज्ञापन

ग्रामीणों के अनुसार शुक्रवार रात किसी ने प्रतिमा खंडित कर दी। शनिवार को ग्रामीण देवस्थल की ओर पहुंचे तो क्षतिग्रस्त प्रतिमा देखकर इसकी जानकारी गांव में फैली। ग्राम प्रधान के पति मोहित कुमार, रणवीर सिंह, राकेश कुमार, अरुण कुमार और अरविंद कुमार समेत अन्य ग्रामीणों ने घटना की सूचना थाना नूरपुर और थाना स्योहारा पुलिस को दी। पुलिस ने मौके पर पहुंचकर जांच की। ग्रामीणों ने खंडित प्रतिमा को लाल कपड़े में लपेटकर गांव स्थित चामुंडा देवी स्थल पर रख दिया है। ग्रामीणों का कहना है कि नवरात्र के दौरान खंडित प्रतिमा को विधि-विधान से हरिद्वार गंगाजी में विसर्जित कर देवस्थल पर नई हनुमान प्रतिमा स्थापित की जाएगी।
विज्ञापन

ग्रामीणों ने देवस्थल पर हनुमान प्रतिमा खंडित होने की सूचना दी थी। देवस्थल का गेट खुला होने के कारण किसी जानवर के धक्का लगने से प्रतिमा खंडित होने की बात सामने आई है। ग्रामीणों की ओर से किसी व्यक्ति पर कोई आरोप नहीं लगाया गया है। नवरात्र में ग्रामीणों द्वारा वहां नई प्रतिमा स्थापित की जाएगी। --अंजनी कुमार चतुर्वेदी, सीओ धामपुर
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed