फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bijnor News ›   Hanging lock at the main entrance of the station

रेलवे स्टेशन नजीबाबाद के मुख्य द्वार लगा ताला

Mon, 23 Mar 2020 10:54 PM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Mon, 23 Mar 2020 10:54 PM IST
विज्ञापन
Hanging lock at the main entrance of the station
नजीबाबाद रेलवे स्टेशन गेट पर लगा ताला। - फोटो : NAZIBABAD
स्टेशन के मुख्य द्वार पर लटका ताला, कई कार्यालय भी हुए बंद
विज्ञापन

नजीबाबाद। कोरोना वायरस प्रभाव को रोकने के लिए रेल संचालन 31 मार्च तक पूरी तरह रद्द करने के बाद स्थानीय रेल अधिकारियों ने नजीबाबाद रेलवे स्टेशन को पूरी तरह सील का दिया है। यात्रियों के आरक्षित टिकटों का रिफंड 31 मार्च के बाद किया जाएगा।
रेल मंत्रालय द्वारा पूरे देश में रेलों का संचालन रद्द करने के बाद नजीबाबाद रेलवे स्टेशन के मुख्य द्वार पर ताला लटक गया है। बुकिंग विंडो, पूछताछ कार्यालय सहित रेलवे के विभिन्न कार्यालयों पर ताले लटके हैं। स्टेशन मास्टर कार्यालय पर मालगाड़ियों के आवागमन के लिए एसएम सहित चंद रेलकर्मी तैनात हैं।
विज्ञापन

सीएमआई आरके सिंह ने बताया कि मंडल कार्यालय के निर्देश पर आरक्षण बुकिंग कार्यालय 31 मार्च तक बंद रहेगा। 21 मार्च से 15 अप्रैल के माध्य निरस्त गाडियों के आरक्षित टिकटों की वापसी यात्रा तिथि से 45 दिन बाद तक की जा सकेगी। बताया 31 मार्च के बाद कैंसल ट्रेनों के आरक्षित टिकटों की यात्री आरक्षण काउंटर से प्रात 8 से रात 8 बजे तक वापसी ले सकेंगे। रेलवे की ओर से आशय के नोटिस चस्पा किए गए हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

बाहरी लोगों का मुख्य द्वार से आवागमन ठप
नजीबाबाद। यात्री गाड़ियों का संचालन 31 मार्च तक रद्द किए जाने के बाद रेलवे स्टेशन के मुख्य द्वार और उसके निकट साधारण यात्री प्रतीक्षालय गेट पर ताला डालकर स्टेशन को पूरी तरह सील कर दिया गया है। स्टेशन को सील करने से स्टेशन के मुख्य द्वार से बाहरी लोगों का आवागमन पूरी तरह से ठप हो गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed