फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bijnor News ›   Hands that used to hold rolling pins now hold tools, find self-employment from home

Bijnor News: बेलन पकड़ने वाले हाथों ने थामे औजार, घर बैठे मिला स्वरोजगार

Fri, 23 May 2025 11:41 PM IST
मेरठ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, बिजनौर
संवाद न्यूज एजेंसी, बिजनौर Updated Fri, 23 May 2025 11:41 PM IST
विज्ञापन
Hands that used to hold rolling pins now hold tools, find self-employment from home
बिजनौर में विदुर ब्रांड का स्टोर। संवाद
बिजनौर। किसी ने दो साल पहले तक सोचा नहीं था कि गांव-देहात में पूरे दिन चूल्हा-चौका करने वाली महिला भी घर बैठे रोजगार पा सकती हैं। जिले की महिलाओं ने विदुर ब्रांड के उत्पाद बनाकर यह साबित कर डाला। मात्र 19 माह में चाय से लेकर ईवी स्कूटी तक महिलाओं ने बना डाली। अब 80 से ज्यादा उत्पाद विदुर ब्रांड के नाम से बनाकर जिले की 800 महिलाओं ने प्रत्यक्ष रोजगार हासिल कर लिया। वहीं दो हजार से ज्यादा महिलाओं को इससे लाभ मिलने लगा है।
विज्ञापन

दिसंबर 2023 में बिजनौर में प्रशासन की मदद से विदुर ब्रांड शुरू किया गया। इसमें स्वयं सहायता समूह की महिलाओं को जोड़ा गया साथ ही सरकार की विभिन्न योजनाओं के माध्यम से करीब 11 करोड़ का लोन उपलब्ध कराया गया। इसके बाद इन महिलाओं ने पीछे मुड़कर नहीं देखा। आज बात करें तो सरसों का तेल हो या फिर हल्दी, मसाला, आटा या फिर ईवी स्कूटी सब कुछ विदुर ब्रांड के नाम से उपलब्ध है। अब तक करीब सात करोड़ रुपयों से ज्यादा के विदुर ब्रांड के उत्पादों की बिक्री हो चुकी है।
विज्ञापन


85 स्वयं सहायता समूह जुड़े
विदुर ब्रांड को लेकर जिले के 85 स्वयं सहायता समूह जुड़ चुके हैं। वहीं इन समूह में करीब 800 महिलाएं हैं। धीरे-धीरे काम बढ़ा तो काम करने वाली महिलाओं की संख्या भी बढ़ रही हैं। आने वाले समय में हर पंचायत से जरूरतमंद महिलाएं अपने हुनर के हिसाब से उत्पाद बनाएंगी।
विज्ञापन
विज्ञापन


175 स्टोर और 29 वैन शुरू कराई, प्रदेश स्तर पर विस्तार
जिले में विदुरब्रांड के करीब 175 स्टोर खोले जा चुके हैं। इन पर सामान बाजार मूल्य से कम पर उपलब्ध कराने में महिलाएं जुट रही है। इसके अलावा घर-घर जिले में बना सामान पहुंचाने के लिए 29 वैन भी शुरू की गई है। आने वाले समय में इसका विस्तार प्रदेश स्तर पर करने की तैयारी चल रही है।

विदुर गंगा पानी भी शीघ्र होगा उपलब्ध
स्वयं सहायता समूहों से जुड़ी महिलाओं ने अब विदुर गंगा शुद्ध जल उपलब्ध कराने के लिए तैयारी शुरू कर दी है। इस पानी को जिले के अलावा दिल्ली-एनसीआर तक पहुंचाने के लिए प्रशासन भी महिलाओं की मदद के लिए जुट गया है।

असम तक से आ रही उत्पादों की डिमांड
गांव-देहात में बने इन उत्पादों की डिमांड अब देशभर में होने लग है। हाल ही में ऑनलाइन प्लेटफार्म पर भी इन उत्पादों को डाला गया था। असम और महाराष्ट्र से हर्बल चाय की डिमांड आई है। इसे लेकर सभी उत्साहित नजर आ रहे हैं।

लगातार प्रयास किए जा रहे हैं कि विदुरब्रांड के माध्यम से महिलाओं को स्वरोजगार उपलब्ध कराया जा सके। हाल ही में इस प्रयास की मुख्यमंत्री ने भी सराहना की है। वहीं इसमें नए उत्पाद भी शामिल किए जा रहे हैं।
....पूर्ण बोरा, सीडीओ बिजनौर

बिजनौर में विदुर ब्रांड का स्टोर। संवाद

बिजनौर में विदुर ब्रांड का स्टोर। संवाद

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed