फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bijnor News ›   Handed over a girl from Bihar to family

बिहार की युवती को परिजनों को सौंपा

Sun, 06 Sep 2020 11:18 PM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Sun, 06 Sep 2020 11:18 PM IST
विज्ञापन
Handed over a girl from Bihar to family
बिहार की युवती को परिजनों को सौंपा
विज्ञापन

बिजनौर। लगभग दो साल से लापता बिहार की एक युवती को वन स्टॉप सेंटर स्टाफ की ओर से परिजनों को सौंप दिया गया। केंद्र प्रशासक के अनुसार 15 अगस्त को थाना कोतवाली शहर को गुमशुदा नाजनी लावारिस हालत में मिली थी। पुलिस ने उसे वन स्टाप सेंटर में पहुंचाया दिया था। वहां पर उसका उपचार शुरू करा परिजनों की खोज शुरू की गई।

जिला अस्पताल में स्थित वन स्टॉप सेंटर संचालित है। किसी भी कारण से अपनों परिजनों से बिछुड़ने वाली लड़कियों और महिलाओं को रखकर उनकी देखभाल की जाती है। केंद्र की प्रशासक रुश्ना जैदी के अनुसार केंद्र में एक युवती घायलावस्था में आई थी। उसे अल्पावास में पैरामेडिकल स्टाफ द्वारा प्राथमिक उपचार दिया गया। करीब दो साल पहले बिहार के सीतामढ़ी की रहने वाली एक युवती किसी कारण अपने घर से लापता हो गई थी। वन स्टॉप सेंटर में युवती की काउंसिलिंग की गई, जिसमें उसने अपना नाम नाजनी बताया था। वह मानसिक रूप से कमजोर है। गहन पूछताछ करने पर उसने अपने घर का फोन नंबर दिया। इस पर संपर्क करने पर युवती के पिता तारिक हुसैन ने अपनी पुत्री के नाम और पते के बारे में सही जानकारी दी। इसके बाद शनिवार को नाजनी के परिजन वन स्टॉप सेंटर बिजनौर आए, जहां से कोतवाली शहर पुलिस ने नाजनी की सपुर्दगी उसके भाई तनवीर उर्फ चांद, दूसरे भाई यासमीन को कर दी गई।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed