{"_id":"625efa416a20d70b4e347e58","slug":"gutkha-and-pan-masala-will-not-be-sold-within-100-meters-of-schools-bijnor-news-mrt5851969166","type":"story","status":"publish","title_hn":"स्कूलों की 100 मीटर की परिधि में नहीं बिकेगा गुटखा और पान मसाला","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
स्कूलों की 100 मीटर की परिधि में नहीं बिकेगा गुटखा और पान मसाला
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
स्कूलों की 100 मीटर की परिधि में नहीं बिकेगा गुटखा और पान मसाला
बिजनौर। स्कूलों की परिधि में 100 मीटर तक गुटखा और पान मसाला नहीं बिक पाएगा। इसके लिए अभियान चलाकर पाबंदी लगाई जाएगी। इस संबंध में मंगलवार को बैठक का आयोजन कर रुपरेखा तैयार की गई।
मंगलवार को किशोर पुलिस इकाई के नोडल अफसर और एएसपी देहात रामअर्ज के की अध्यक्षता में बैठक आयोजित की गई। इसमें एएचटीयू, श्रम प्रवर्तन अधिकारी, बाल संरक्षण अधिकारी आदि मौजूद रहे। जिसमें बालकों की देखरेख एवं संरक्षण अधिनियम के बारे में विस्तार से जानकारी दी गई। बच्चों के प्रकरण में पालन की जाने वाली प्रक्रिया, पुलिस रेस्पांस, किशोर न्याय प्रक्रिया आदि पर चर्चा हुई। खासकर एक युद्ध नशे के विरुद्ध अभियान चलाने पर जोर दिया गया।