{"_id":"69d55977d0a03cd48206a127","slug":"guruji-is-going-door-to-door-to-increase-enrollment-in-council-schools-bijnor-news-c-27-1-smrt1008-176420-2026-04-08","type":"story","status":"publish","title_hn":"Bijnor News: गुरुजी घर-घर जाकर बढ़ा रहे परिषदीय स्कूलों में नामांकन","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Bijnor News: गुरुजी घर-घर जाकर बढ़ा रहे परिषदीय स्कूलों में नामांकन
विज्ञापन
बिजनौर। जिले के परिषदीय विद्यालयों में नामांकन बढ़ाने को स्कूल चलो अभियान चल रहा है। अभियान के तहत जागरूकता रैली एवं शिक्षक घर घर जाकर अभिभावकों से संपर्क कर बच्चों का दाखिला कराने को प्रेरित कर रहे हैं।
मोहम्मदपुर देवमल ब्लाक के उच्च प्राथमिक विद्यालय रायपुर बेरीसाल के शिक्षक अरविंद अहलावत, कौशलेंद्र कुमार, शैली शर्मा आदि शिक्षक गांव में घर घर जाकर अभिभावकों से संपर्क कर रहे हैं। शिक्षक अरविंद अहलावत ने बताया कि विद्यालय की सुविधाएं, संसाधनों को भी बताया जा रहा है। वहीं कंपोजिट विद्यालय फिरोजपुर मुबारक के शिक्षक अरविंद कुमार ने बताया कि गांव में जाकर अभिभावकों को प्रेरित कर बच्चों का सरकारी स्कूल में दाखिले कराने को प्रेरित किया जा रहा है।
प्राथमिक विद्यालय मोहम्मद अलीपुर द्वारका में स्कूल चलो अभियान के तहत जागरूकता रैली निकाली गई। नव प्रवेशित बच्चों का खंड शिक्षा अधिकारी राजमोहन गुप्ता द्वारा तिलक, फूलमाला और किताबें देकर स्वागत किया गया। कार्यक्रम का शुभारंभ खंड शिक्षा अधिकारी नजीबाबाद राजमोहन गुप्ता, एआरपी रितेश भाटिया, डॉ. राहुल वर्मा, सूची राणा, स्कूल के प्रभारी प्रधानाध्यापक दीपक महेंद्रा ने किया। संवाद