फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bijnor News ›   Guru Nanak Jayanti celebrated across the district

जिलेभर में मनाई गई गुरु नानक जयंती

Tue, 08 Nov 2022 11:30 PM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Tue, 08 Nov 2022 11:30 PM IST
विज्ञापन
Guru Nanak Jayanti celebrated across the district
हल्दौर में गुरु नानक जयंती प्रभातफेरी निकालते सिख। - फोटो : BIJNOR
जिलेभर में मनाई गई गुरु नानक जयंती
विज्ञापन

बिजनौर। जिलेभर में गुरु नानक देव के प्रकाश पर्व को हर्षोल्लास के साथ मनाया गया। शबद कीर्तन गायन करते हुए शहर में मुख्य मार्गों से प्रभात फेरी निकाली गई। इसके बाद गुरुद्वारा पहुंचकर अखंड पाठ संपन्न किया।
हल्दौर के ऐतिहासिक गुरुद्वारा गुरु नानक बाग साहिब कमेटी के तत्वावधान में सिखों के प्रथम गुरु गुरुनानक देव का प्रकाश पर्व मनाया गया। मोहल्ला खेड़ा, भूड़, शहीद स्मारक समेत सभी मोहल्लों में प्रभातफेरी निकाली गई। इसके बाद गुरुद्वारा साहिब में पहुंचकर दो दिन से चल रहा अखंड पाठ साहिब संपन्न हुआ। गुरुद्वारा परिसर में समाजसेवी सुशील वर्मा ने लंगर चलाया। इस मौके पर गुरुद्वारा प्रबंधक कमेटी के प्रधान जसवेंद्र सिंह, ऑडिटर सुरेंद्र सिंह, अजीत सिंह, करनजीत सिंह आकाश, गुरविंदर सिंह बिल्लू, मनिंदर सिंह शेरा आदि मौजूद रहे। राजा का ताजपुर में भी सिख संगत ने मंगलवार को प्रभात फेरी निकाली। इस अवसर पर ज्ञानी जितेंद्र सिंह, गुरुमीत कौर, सतवेंद्र कौर, पूजा कौर, कमलजीत सिंह, अमरजीत सिंह, गुरुप्रीत सिंह, मनप्रीत सिंह आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन

नगीना में गुरुद्वारा संत सभा प्रांगण में विशाल लंगर का आयोजन किया गया। इस मौके पर गुरुद्वारा में अखंड पाठ, गुरुवाणी का गुणगान किया गया। कार्यक्रम में सपा विधायक मनोज पारस, शेख शाहनवाज खलील, एसडीएम शैलेंद्र कुमार सिंह, प्रधान गुरुद्वारा संत सभा केवल पाल सिंह, नीलम पारस, धर्मेंद्र पारस, अक्षेष पारस, भाजपा नेता रोहित रवि, हरदयाल सिंह, हरविंदर सिंह, मनमीत सिंह, जगप्रीत सिंह, युद्धवीर सिंह, हरमीत सिंह आदि मौजूद रहे।

राजा का ताजपुर में गुरू नानक जयंती पर प्रभातफेरी निकालते सिख।

राजा का ताजपुर में गुरू नानक जयंती पर प्रभातफेरी निकालते सिख।- फोटो : BIJNOR

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed