{"_id":"6a9dbe80d020c113e9005b6f","slug":"guniyapur-will-get-pure-drinking-water-after-one-year-reboring-of-tube-well-begins-bijnor-news-c-27-1-smrt1043-189470-2026-09-07","type":"story","status":"publish","title_hn":"Bijnor News: एक साल बाद गुनियापुर को मिलेगा शुद्ध पेयजल, नलकूप का रिबोर शुरू","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Bijnor News: एक साल बाद गुनियापुर को मिलेगा शुद्ध पेयजल, नलकूप का रिबोर शुरू
विज्ञापन
नजीबाबाद। तहसील क्षेत्र की ग्राम पंचायत गुनियापुर को एक साल के इंतजार के बाद जल्द शुद्ध पेयजल मिलेगा। जल निगम ने गांव के ओवरहेड टैंक के लिए नए नलकूप का रिबोर कार्य शुरू कर दिया है। यह कार्य शनिवार को शुरू हुआ।
जल निगम ने करीब छह साल पहले गुनियापुर में स्वच्छ पेयजल उपलब्ध कराने के लिए ओवरहेड टैंक का निर्माण कराया था। करोड़ों रुपये की लागत से बनी यह टंकी मात्र पांच साल तक ही चल पाई। इसके बाद टंकी का नलकूप रेतीला और गंदा पानी देने लगा। बाद में यह पूरी तरह ठप हो गया। बोर फेल होने के कारण पिछले एक साल से टंकी से पानी की आपूर्ति बंद थी। ग्रामीण शुद्ध पानी के लिए पड़ोस के निजी हैंडपंप और सबमर्सिबल पर निर्भर थे। अमर उजाला ने 26 जुलाई के अंक में इस समस्या को प्रमुखता से प्रकाशित किया था।
अमर उजाला की खबर के बाद विभाग हरकत में आया। जल निगम ने इस दिशा में कदम उठाए। शनिवार को टंकी परिसर में बोरिंग मशीन पहुंची। इसके साथ ही नलकूप के रिबोर का कार्य शुरू कर दिया गया। अब जल्द ही ग्रामीणों के घरों में पानी पहुंचना शुरू हो जाएगा।
विज्ञापन
-यह बोले ग्रामीण
-पूर्व ग्राम प्रधान मूला सिंह ने बताया कि एक साल से स्वच्छ पानी के लिए तरस रहे थे। अफसरों के चक्कर काट-काट थक चुके थे।
-ग्रामीण वीरेश कुमार ने बताया कि पानी मूलभूत आवश्यकता में से एक है। पानी के लिए इधर-उधर भटकना पड़ता था। अब पेयजल संकट खत्म हो जाएगा।
-ग्रामीण ध्यान सिंह भुईयार ने बताया कि कई बार ग्रामीणों ने चंदा डालकर भी टंकी सुचारू कराने का प्रयास किया, लेकिन सफलता नहीं मिली।
-- -- -- -
-ग्राम प्रधान प्रशासक रविंद्र सहरावत ने बताया कि उन्होंने जिला स्तर से मुख्यमंत्री तक समस्या को उठाया। अमर उजाला ने भी समस्या को प्रमुखता से उठाया। अब समस्या समाधान की ओर है।
-जल निगम के अधिशासी अभियंता राकेश चौधरी ने बताया कि शासन से बजट स्वीकृत होने पर पहले रिबोर कार्य शुरू कराया गया है। बोरिंग का कार्य पूरा होने पर जल्द ही पेयजल आपूर्ति की जाएगी।