फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bijnor News ›   Guldars are making animals a morsel, panic among people

Bijnor News: जलीलपुर/चांदपुर - पशुओं को निवाला बना रहे गुलदार, लोगों में दहशत

Wed, 02 Aug 2023 12:34 AM IST
मेरठ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, बिजनौर
संवाद न्यूज एजेंसी, बिजनौर Updated Wed, 02 Aug 2023 12:34 AM IST
विज्ञापन
Guldars are making animals a morsel, panic among people
रेहड़ क्षेत्र में ट्रैप कैमरे में कैद हुआ गुलदार। स्त्रोत वन विभाग।
- पहाड़पुर गांव में बुग्गी में बंधे भैंसे पर किया हमला
विज्ञापन

- हल्दौर के गांव अजीजपुरा में बछड़े और हरदासपुर में गाय को मारा
संवाद न्यूज एजेंसी
हल्दौर/कोतवाली देहात/जलीलपुर/चांदपुर (बिजनौर)। जिले में एक ओर आदमखोर गुलदारों को लेकर हल्ला मचा हुआ है, वहीं हर रोज कहीं न कहीं गुलदार निराश्रित ही नहीं बल्कि पालतू पशुओं को भी निवाला बना रहे है। ऐसे में किसान खुद की जान की रक्षा करें या पशुओं की, यह उनकी समझ में नहीं आ रहा है।
जलीलपुर क्षेत्र के गांवों में गुलदार के देखे जाने से किसानों में भय है। किसान अपने खेतों पर अकेले जाने से बच रहे हैं। खेतों से पशुओं का चारा आदि सामूहिक रूप से जाकर ला रहे हैं। मंगलवार को गांव पहाड़पुर पर निवासी किसान विजयपाल सिंह, प्रीतम सिंह, मुंशीराम आदि अन्य परिजनों के साथ खेत पर गए थे। तभी गन्ने के खेत से निकले गुलदार ने प्रीतम सिंह की बुग्गी में बंधे भैंसा पर हमला कर दिया। किसानों ने संगठित होकर गुलदार को भगाया। उधर, हल्दौर के गांव अजीजपुरा निवासी गजराज सिंह की आबादी क्षेत्र के समीप पशुशाला स्थित है। मंगलवार शाम करीब तीन बजे पशुशाला में बंधा बछड़ा खुलकर समीप ही एक खेत में जा घुसा। वहां पर मौजूद गुलदार ने बछड़े पर हमला कर उसे निवाला बना दिया। ग्रामीणों के मौके पर पहुंचने पर शोर सुनकर गुलदार जंगल की ओर भाग गया।
विज्ञापन

वहीं, कोतवाली देहात के गांव हरदासपुर माडे में गुलदार ने एक निराश्रित गोवंश को निवाला बना लिया। गोवंश मृत अवस्था में गांव के ही दयाराम सिंह के खेत पर पड़ा मिला। गांव शादीपुर निवासी हरवीर सिंह अपने खेत पर गए थे, उन्होंने गुलदार देखा, जिस पर वह गांव की ओर दौड़ पड़े। शोर मचाने पर गुलदार भाग गया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed