{"_id":"62717c6f828f391a0f236fdc","slug":"guldar-seen-in-sugarcane-field-panic-among-villagers-nazibabad-news-mrt5871095197","type":"story","status":"publish","title_hn":"गन्ने के खेत में दिखा गुलदार, ग्रामीणों में दहशत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
गन्ने के खेत में दिखा गुलदार, ग्रामीणों में दहशत
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
गन्ने के खेत में दिखा गुलदार, ग्रामीणों में दहशत
मंडावली। मंडावली में गन्ने के खेत में गुलदार दिखाई देने से ग्रामीणों में दहशत का माहौल है। सूचना पर पहुंची सामाजिक वानिकी टीम ने ग्रामीणों को समूह बनाकर खेतों पर जाने की सलाह दी है।
मंडावली निवासी अरविंद त्यागी के खेत में मंगलवार को सुबह करीब सात बजे कुछ मजदूर गन्ने की छिलाई करने गए थे। मजदूरों की नजर खेत के खाली स्थान पर बैठे गुलदार पर गई तो वे सहम गए। मजदूरों ने शोर मचाते हुए खेत से आबादी की ओर दौड़ लगा दी। शोर सुनकर आसपास के ग्रामीण अशोक, भीम सिंह, सोमपाल, सुनील कुमार गन्ने लेकर मौके पर पहुंचे। अधिक संख्या में ग्रामीणों को देख गुलदार गन्ने के खेत में जा घुसा। ग्रामीणों ने इसकी सूचना सामाजिक वानिकी विभाग को दी। सूचना पर पहुंचे डिप्टी रेंजर हरि गोविंद सिंह, वन दरोगा मदन सिंह, नीतीश और मंडावली थानाध्यक्ष नरेंद्र कुमार गौड़ ने ग्रामीणों से जानकारी ली। खेतों पर गुलदार होने की सूचना से ग्रामीणों मेें दहशत व्याप्त है, ग्रामीणों पिंजरा लगाकर गुलदार को पकड़ने की मांग की है। डिप्टी रेंजर हरि गोविंद सिंह ने ग्रामीणों को हाथ में डंडे लेकर और समूह बनाकर खेतों पर जाने की सलाह दी।