फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bijnor News ›   Guldar returned after coming near the cage in Afzalgarh

Bijnor News: अफजलगढ़ - पिंजरे के पास तक आने के बाद लौट गया गुलदार

Wed, 17 May 2023 12:51 AM IST
मेरठ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, बिजनौर
संवाद न्यूज एजेंसी, बिजनौर Updated Wed, 17 May 2023 12:51 AM IST
विज्ञापन
Guldar returned after coming near the cage in Afzalgarh
- गांव शाहपुरजमाल के आसपास लगातार देखा जा रहा है गुलदार
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी
अफजलगढ़। पिंजरे से कुछ दूरी पर गुलदार के पंजों के निशान देखे गए, लेकिन वह पिंजरे तक नहीं आया। ग्रामीणों को खेतों में भी गुलदार नजर आ रहा है। उन्होंने वन विभाग के अधिकारियों से गुलदार को पकड़वाने की मांग की है।

गांव शाहपुरजमाल में गुलदार के बस्ती में घुसने व पशुओं को निशाना बनाने के बाद खेतों में संभावित स्थानों को तलाश कर पिंजरे लगाए गए थे, लेकिन गुलदार पकड़ से बाहर है। ग्रामीणों के अनुसार गुलदार के पग चिह्न पिंजरे से कुछ दूरी पर देखे गए हैं, किंतु गुलदार पिंजरे तक नहीं आया है। ग्रामीण गुलदार को दिन में खेतों पर रात को बस्ती में देखने की बात कह रहे हैं। गुलदार की बस्ती में आमद के चलते भय का माहौल है। बच्चे व महिलाएं खेतो पर नहीं जा पा रहे है। ग्रामीणों ने वन विभाग के अधिकारियों से गुलदार को पकड़कर वन क्षेत्र में छुड़वाने की मांग की है। वन दरोगा जगत सिंह राणा का कहना है कि गुलदार के पगचिह्नों के आधार पर कांबिंग की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed