फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bijnor News ›   Guldar, panic in Mukandpur Rajmal

मुकंदपुर राजमल में गुलदार दखा

Wed, 08 Jan 2020 11:42 PM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Wed, 08 Jan 2020 11:42 PM IST
विज्ञापन
Guldar, panic in Mukandpur Rajmal
बढ़ापुर। कस्बे से सटे गांव मुकंदपुर राजमल में कई ग्रामवासियों के गांव के भीतर गुलदार देखे जाने की चर्चा पर दहशत का माहौल है। सूचना पर गांव पहुंची वन टीम ने गांव के समीप खेतों व जंगल में गुलदार की तलाश में कांबिंग भी की। वन विभाग की टीम ने गुलदार की निगरानी के लिए गांव में एक किसान के घेर में ट्रैकिंग कैमरा लगाया है।
विज्ञापन

कस्बे से सटे गांव मुकंदपुर राजमल में पिछले कई दिन से रात के समय गुलदार के गांव के भीतर व आसपास मंडराते देखे जाने की चर्चा पर ग्रामवासी चिंतित है। ग्रामवासी अकेले खेतों पर जाने से भी कतरा रहे है। गांव के मिंटू सिंह, प्रवीण सिंह, सत्यम सिंह, ध्यान सिंह, मुंशीराम सिंह, रवि कुमार, शेर सिंह व ऋषिपाल आदि का कहना है कि दिन छिपते ही गुलदार गांव के इर्द-गिर्द मंडराने लगता है। रात्रि के समय गुलदार को शिकार की तलाश में घूमते हुए भी देखा गया है। सूचना पर साहूवाला व बढ़ापुर रेंज के वन क्षेत्राधिकारी वीरेंद्र सिंह रावत बुधवार को बढ़ापुर व साहूवाला रेंज के वनकर्मियों को साथ लेकर ग्राम मुकंदपुर राजमल पहुंचे और गांव के आसपास खेतों व निकटवर्ती जंगल में गुलदार की खोजबीन की।
विज्ञापन

वन विभाग की टीम ने गांव मुकंदपुर राजमल में अनिक कुमार के घेर में गुलदार की निगरानी के लिए एक ट्रेकिंग कैमरा भी लगाया। वन टीम ने मुंकदपुर राजमल के समीप के गांव कुंजेटा और शाहलीपुर कोटरा गांव में भी ग्रामवासियों के उनके गांवों में गुलदार देखे जाने की सूचना पर दोनों गांवों के आसपास खेतों में भी कांबिंग की। वन क्षेत्राधिकारी वीरेंद्र सिंह रावत ने ग्रामवासियों से अकेले खेतों पर नही जाने, चौकसी बरतने व गुलदार दिखाई देने पर तत्काल वन विभाग को सूचित करने की सलाह दी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed