फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bijnor News ›   Guldar Not trapped in cage

पिंजरे में नहीं फंसे गुलदार

Sun, 23 Apr 2017 01:27 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, रायपुर सादात
ब्यूरो/अमर उजाला, रायपुर सादात Updated Sun, 23 Apr 2017 01:27 AM IST
विज्ञापन
Guldar Not trapped in cage
स्योहारा क्षेत्र के रामखेड़ा में शावक को दिखाता युवक। - फोटो : अमर उजाला ब्यूरो
गांव नरुल्लोपुर क्षेत्र के जंगल में मादा गुलदार व उसके शावकों को पकड़ा नहीं जा सका है। इससे ग्रामीणों में दहशत व्याप्त है। वन विभाग ने गुलदारों को पकड़ने के लिए पिंजरा लगाया है।
विज्ञापन


रायपुर सादात के निकट गांव नरुल्लोपुर के जंगल क्षेत्र में शुक्रवार को गन्ने के खेत पर काम करने गए कुछ ग्रामीणों ने मादा गुलदार व उसके शावकों को देखकर पुलिस को सूचित किया था। वन विभाग के कर्मचारियों ने ग्रामीणों को गन्ने के खेत के आसपास न जाने की हिदायत देते हुए मादा गुलदार को पकड़ने का आश्वासन दिया था।
विज्ञापन


शनिवार को वन दरोगा धर्मेंद्र सिंह, वन रक्षक पीबी तिवारी, माली लाल सिंह ने मौके पर पहुंचकर मादा गुलदार को पकड़ने के लिए पिंजरा लगाया। हालांकि शाम तक भी मादा गुलदार और उसके शावक पिंजरे में नहीं फंस सके। उधर, मादा गुलदार के क्षेत्र में होने से ग्रामीणों में दहशत का माहौल बना हुआ है।
विज्ञापन
विज्ञापन


गन्ने के खेत में मिला शावक
स्योहारा। गांव रामखेड़ा निवासी किसान मदन सिंह शनिवार को अपने गन्ने के खेत पर गया। उसने देखा कि कुत्तों का झुंड जोर जोर से भौंक रहा है। किसान ने पास जाकर देखा तो वहां एक गुलदार का शावक मौजूद था।


कुत्ते उसे अपना निवाला बनाना चाहते थे। किसान ने किसी तरह कुत्तों को वहां से भगाया तथा शावक को सुरक्षा के लिहाज से घर ले आया। सूचना पर वन क्षेत्राधिकारी प्रताप सिंह सैनी गांव में पहुंचे। उन्होंने मदन सिंह से कहा वह शावक को उसी स्थान पर रख दे अन्यथा जब शावक की मां अपने बच्चे को ढूंढेगी, तो शावक नहीं मिलने पर वह हमलावर भी हो सकती है। इस पर मदन सिंह ने शावक को गन्ने के खेत में उसी स्थान पर छोड़ दिया। शावक की सुरक्षा के लिए गार्ड की तैनाती कर दी गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed