फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bijnor News ›   Guldar made wildlife a morsel

गुलदार ने वन्यजीव को बनाया निवाला

Sun, 19 Jan 2020 11:39 PM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Sun, 19 Jan 2020 11:39 PM IST
विज्ञापन
Guldar made wildlife a morsel
गुलदार ने वन्यजीव को बनाया निवाला
विज्ञापन

मंडावर (बिजनौर)। गांव मोहंडिया के जंगल में गुलदार ने वन्यजीव को निवाला बना लिया। गुलदार शिकार को करीब 300 मीटर तक खींचकर खेत में ले गया। गांव वाले खेतों पर लाठी डंडे लेकर पहुंच गए, लेकिन गुलदार के नहीं मिलने पर वापस चले गए। गुलदार के शिकार करने से गांव वालों में दहशत है।
गुलदार की लोकेशन गांव मोहंडिया में मिलने पर वहां सात पिंजरे लगाए गए थे। ट्रैप कैमरों में गुलदार के फोटो भी कई बार कैद हुए। इसके बाद गुलदार कई दिन तक पास के गांव रतनपुर में दिखाई दिया। बाद में मोहंडिया में गुलदार दिखना बंद हो गया। वन विभाग के कर्मचारियों को लगा कि गुलदार अब रतनपुर के जंगल की ओर चला गया है। गांव रतनपुर में चार दिन पहले पिंजरा लगाया गया था। रविवार को मोहंडिया के किसान खेत की ओर गए तो वहां खून व किसी को घसीटे जाने के निशान मिले। गुलदार के पंजों के निशान भी थे। गांव वाले समझ गए कि गुलदार किसी शिकार को मारकर खेत में ले गया है। खून के निशान गन्ने के एक खेत की ओर जा रहे थे। गांव वाले वहां लाठी डंडे लेकर इकट्ठा हो गए और वन विभाग के कर्मचारियों को बुलाया। एसडीओ इम्तियाज सिद्दीकी, रेंजर शरद गुप्ता मौके पर पहुंचे। उन्होंने गांव वालों को सतर्क करके वापस भेज दिया। रेंजर शरद गुप्ता के अनुसार वन्यजीवों का शिकार करना गुलदार की प्रवृत्ति है। गुलदार ने रात में किसी वन्यजीव का शिकार किया है।
विज्ञापन

कुत्ते को बनाया निवाला
छाछरी मोड़। गांव छाछरीटीप में किसी समय गुलदार ने एक कुत्ते को निवाला बनाया। अवशेष को गुलदार पेड़ पर ही छोड़ गया। गांव वालों ने इसकी सूचना वन विभाग को दी। ग्रामीण शरद कुमार, सौपाल सिंह, नरपाल सिंह, अनुराग आदि ने इसकी शिकायत वन विभाग बिजनौर शरद गुप्ता से की। रेंजर ने कहा कि शिकार करना गुलदार की प्रवृत्ति है। गुलदार तो जंगल में ही रहते हैं । रेंजर बिजनौर के इस कथन से ग्रामीणों में तीव्र रोष है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed